भोपाल: कार-बाइक टक्कर विवाद के बाद रोहित नगर कॉलोनी में 20 बदमाशों का हमला; प्रोफेसर के बेटे सहित 4 युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद—शाहपुरा पुलिस ने जांच तेज की

भोपाल के शाहपुरा रोहित नगर कवर्ड कैंपस में करीब 18-20 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने चार युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना गुरुवार–शुक्रवार की दरमियानी रात की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार रात सामने आया है।

युवकों की पिटाई का वीडियो सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रोफेसर विशाखा श्रीवास्तव पति संजीव (50) रोहित नगर कवर्ड कैंपस कॉलोनी में रहती हैं। वह सेज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उनका बेटा शेखर और उसके दोस्त आकाश, विशाल और नवल रात करीब दो बजे अरेरा हिल्स पहुंचे थे। वहीं उनकी बाइक की टक्कर एमपी 04 सीएम 0568 नंबर की गाड़ी से हो गई। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

कॉलोनी में घुसे और चार युवकों पर हमला कर दिया स्थिति बिगड़ने पर डायल-112 ने शेखर और उसके दोस्तों को घर छोड़ दिया। इसी बीच आरोपी युवक शेखर के पीछे-पीछे रोहित नगर तक पहुंच गए। रात करीब चार बजे पहले उन्होंने घर के बाहर आकर धमकी दी कि शेखर और उसके साथी बाहर आएं।

थोड़ी देर बाद करीब 20 युवक हथियार और डंडे लेकर कॉलोनी में घुस आए और चारों युवकों पर हमला कर दिया। मारपीट में सभी घायल हुए।

हमले की चार तस्वीरें देखिए

रोहित नगर कवर्ड कैंपस में करीब 18-20 युवकों ने जमकर हंगामा किया।

आरोपियों ने चार युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

गाड़ी में टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।

पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सूचना मिलने पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *