जबलपुर SC-ST सम्मेलन में बवाल: कार्यक्रम में घुसे युवकों की पिटाई, VHP कार्यकर्ताओं को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; किताबों की स्टॉल पर विवाद से हंगामा, कांग्रेस व VHP आमने-सामने, FIR की मांग पर तनाव

जबलपुर के मानस भवन में रविवार को पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन में हंगामा हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया भी इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल के बाहर कुछ लोगों ने बुक की स्टॉल लगा रखे थे।

इसी दौरान दो-तीन युवक कार्यक्रम में घुस गए और हंगामा किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जानकारी लगी तो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि जिस दौरान यह घटना हुई उस समय मदनमहल थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मानस भवन के अंदर कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद भीड़ जब बाहर आई तो वहां पर भी कुछ लोग दिखे, जिन्हें भीड़ ने काफी दूर तक खदेड़ा। इसके बाद जैसे-तैसे पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को थाने लेकर गई।

देखिए मारपीट और हंगामे की 4 तस्वीरें…

सम्मेलन में युवक से मारपीट करते लोग।

दूसरे युवक को भी पटक-पटककर पीटा गया

पिटाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने बचाने की कोशिश की।

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया की भी पुलिस से बहस हुई।

MLA सिद्धार्थ कुशवाहा के पास जाने की कोशिश कर रहे थे आरोप है कि कुछ लोग अचानक ही कार्यक्रम में घुस आए थे। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। ये युवक उनके पास जाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोग उग्र हो गए और हंगामा कर रहे दोनों लड़कों की पिटाई कर दी।

प्रदर्शन करने वाले संघीय विचारधारा के लोग हैं- घनघोरिया दूसरी ओर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया का कहना है कि प्रदर्शन करने वाले सरकार के संघीय विचारधारा के लोग हैं। मौके पर तैनात पुलिस प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय जिन्होंने किताबों के स्टॉल लगा रखे थे, उन लाेगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

VHP बोला- सम्मेलन में भी हिंदू विरोधी गतिविधियां हो रही थीं जिन युवकों के साथ मारपीट की गई वे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हैं। पिटाई के बाद VHP ने थाने पहुंचकर अपना विरोध जताया। प्रांत सचिव सुमित ठाकुर का कहना है कि कार्यक्रम के जरिए हिंदू देवताओं का अपमान करने वाली किताबों को बेचा जा रहा है।

सम्मेलन में भी हिंदू विरोधी गतिविधियां की जा रही थीं, ऐसे में हम इसका विरोध करते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए, वर्ना उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *