उदयपुर में रॉयल वेडिंग का ग्रैंड जलवा: ₹60 करोड़ लेने वाली जेनिफर लोपेज की धमाकेदार परफॉर्मेंस, ट्रम्प जूनियर–रामचरण समेत ग्लोबल हस्तियों की शिरकत

उदयपुर में अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गडिराजू से 23 नवंबर (रविवार) को हुई। लगातार 3 दिनों तक चले प्रोग्राम के बाद रविवार रात सिटी पैलेस में रिसेप्शन हुआ।

उदयपुर में पिछले तीन दिन से रॉयल वेडिंग की धूम थी। लगातार 3 दिनों तक प्रोग्राम के बाद रविवार रात सिटी पैलेस में रिसेप्शन हुआ

इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ट्रम्प जूनियर नजर आए। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड बेटीना एंडरसन भी थीं।

इससे पहले रविवार रात जनाना महल में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने कई गानों पर परफॉर्म किया। लोपेज ने अपने कई पॉपुलर चार्टबस्टर सॉन्ग पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। पार्टी में मौजूद कई गेस्ट भी उनके साथ झूमते नजर आए।

अलग-अलग सोर्सेज के अनुसार लोपेज इंडिया में परफॉर्मेंस के लिए करीब 60 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। हालांकि इस वेडिंग की फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, रिसेप्शन में ट्रम्प जूनियर ने दूल्हा-दुल्हन को नए सफर की बधाई दी। शादी में साउथ स्टार रामचरण भी पहुंचे थे। पिछोला झील के बीचों-बीच जग मंदिर पैलेस में रविवार दोपहर शादी हुई।

रस्में दक्षिण भारतीय हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुईं। होटल लीला और लेक पैलेस से नाव के रास्ते सभी मेहमानों को जग मंदिर लाया गया।

भारतवंशी अमेरिकी बिजनेसमैन की बेटी की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से 23 नवंबर तक चले। शादी जग मंदिर पैलेस में हुई। 22 नवंबर को बारात निकाली गई थी, जिसमें दूल्हा जयपुर के हाथी ‘बाबू’ पर बैठकर पहुंचा था।

रिसेप्शन और शादी की PHOTOS…

उदयपुर में हुए रॉयल वेडिंग में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने कई गानों पर परफॉर्म किया।

शादी की रस्मों के बाद रात में हुई आफ्टर पार्टी में स्टेज पर एक साथ वेडिंग कपल और हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज

जेनिफर लोपेज ने वन एंड ओनली गाना गाया। शादी में मौजूद देसी-विदेशी मेहमान जेनिफर के गानों पर जमकर थिरके।

अमेरिकी बिजनेसमैन की बेटी की शादी अटेंड करने साउथ स्टार रामचरण, डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड सहित तमाम बड़ी हस्तियां उदयपुर आई थीं।

दुल्हन नेत्रा मंटेना और दूल्हा वामसी गडिराजू ने भी जेनिफर के गानों पर डांस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *