स्मृति मंधाना–पलाश मुछाल की शादी पिता की तबीयत और दोनों के इमोशनल स्ट्रेस के चलते टली; अस्पताल में दिखीं पलक मुछाल, परिवार ने प्राइवेसी की अपील की

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को सांगली में इंदौर के पलाश मुछाल से होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के वजह से यह शादी अचानक से टाल दी गई।

स्मृति और पलाश ने संगीत में परफॉर्मेंस दी थी।

मंगलवार सुबह पलाश मुछाल की बहन और सिंगर पलक मुछाल को मुंबई के एसआरवी हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है। वह हॉस्पिटल किस लिए गई हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इधर, स्मृति के पिता को अभी तक हॉस्पिटल से छुट्टी नहीं मिली है।

पलक की पोस्ट- हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पलाश मुछाल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि उन्हें क्या हुआ है। इधर, पलक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा है- स्मृति के पिता की तबीयत के कारण शादी टली है। आप सभी हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखिए।

इधर, स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से पलाश के साथ के सभी फोटो-वीडियो हटा दिए हैं। इसके बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। अब पलक की पोस्ट ने इन बातों पर विराम लगा दिया है।

पलाश की बहन पलक मुछाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखने की बात कही।

मां बोली- स्ट्रेस के कारण पलाश की तबीयत बिगड़ी पलाश की मां अमिता ने एक न्यूज चैनल को बताया कि पलाश स्मृति के पिता के बहुत करीब थे। इस कारण वह शादी की रस्में नहीं कर पाए। पिता के लिए इतना रोए कि पलाश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें चार घंटे तक हॉस्पिटल में रखा गया। आईवी ड्रिप दी गई, ECG किया गया और दूसरे टेस्ट किए गए। सब कुछ नॉर्मल आया, लेकिन वह बहुत स्ट्रेस में हैं। पलाश और स्मृति दोनों ही इस समय काफी इमोशनल स्ट्रेस में हैं।

हॉस्पिटल के भीतर जाते बहन पलक।

स्मृति के पिता की तबीयत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि स्मृति के परिवार की ओर से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई। वे सांगली के सर्वहित अस्पताल में भर्ती थे। उनका इलाज कर रहे डॉ.राहुल थानेदार ने बताया कि स्मृति के पिता को माइनर हार्टअटैक आया था। उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर है। इस वजह से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और नियमित चेकअप की सलाह दी गई है।

अटकलों पर पलक ने कहा प्राइवेसी का ध्यान रखें जब स्मृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की रस्मों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए, तो सभी को आश्चर्य हुआ। स्थिति तब और उलझ गई, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने कथित तौर पर पलाश और एक महिला के बीच की चैट वायरल कर दी।

ये स्क्रीनशॉट्स मई 2025 का है। इस बारे में परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शादी टलने की असली वजह स्मृति के पिता और पलाश की सेहत ही है। शादी की नई तारीख को लेकर कोई भी फैसला अभी नहीं लिया गया है। वहीं पलक ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार की प्राइवेसी को ध्यान रखने संबंधी पोस्ट की है।

शादी की घोषणा एक खास वीडियो के जरिए की गई थी स्मृति ने फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ के गाने ‘समझो हो ही गया’ पर आधारित एक मजेदार रील पोस्ट करके शादी की जानकारी दी थी। इस वीडियो में उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी भी नजर आई थीं। हालांकि, अब यह वीडियो उनके अकाउंट पर नहीं दिख रहा है, उन्होंने इसे डिलीट किया या छिपा दिया, यह अभी साफ नहीं है।

पलाश की मां भी हॉस्पिटल से निकलते दिखाई दी।

पलाश मुछाल का रोमांटिक प्रपोजल दूसरी ओर, पलाश मुछाल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को खास अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होंने इस पल का वीडियो 21 नवंबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो अभी भी उनके अकाउंट पर दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *