
बॉलीवुड गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत अचानक बिगड़ गई है,मिली जानकारी के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती को उल्टी और दस्त हो गए हैं जिसके बाद उन्हें देखने के लिए तुरंत डॉक्टर्स की एक टीम होटल पहुंची. मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों ‘कश्मीर फाइल्स ‘ वेबसीरीज को लेकर मसूरी में शूटिंग कर रहे हैं. इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आ रही हैं.
वहीं, मिथुन चक्रवर्ती की बात करें तो एक्टर आखिरी बार 2019 की थ्रिलर फिल्म ‘द ताशकंत फाइल्स’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने श्वेता बासू और नसीरुद्दीन शाह के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके अलावा एक्टर ने कई फिल्मों के जरिए बॉलीवुड से लेकर बंगाली सिनेमा तक में भी खूब नाम कमाया है. उनके फैंस उन्हें डिस्को डांसर के नाम से बखूबी जानते हैं.