इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में भाई विपिन रघुवंशी के गवाही के बाद अब कुछ और लोगों की गवाही होना है। विपिन का कहना है कि इसी महीने इंदौर से कुछ और लोगों की भी गवाही होना है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि सोनम से मिलने के लिए उसका भाई गोविंद शिलांग गया था। जहां उसने सोनम से मुलाकात की और उसे ठंड के लिए कपड़े भी देकर आया है।
हाल ही में विपिन की कोर्ट में गवाही के दौरान सोनम और अन्य चार आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विपिन ने देखा था। विपिन ने बताया कि इस दौरान उन्होंने नए कपड़े पहने हुए थे। दरअसल, राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में राजा के भाई विपिन के शिलांग कोर्ट में बयान दर्ज किए गए हैं। 26 नवंबर को दूसरी बार विपिन शिलांग कोर्ट में बयान देने गए थे। तीन दिनों तक उनके कोर्ट में बयान हुए, क्रॉस भी हुए। इस दौरान राजा की हत्या की आरोपी सोनम, राज कुशवाह व अन्य आरोपियों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विपिन के सामने आए थे। तभी विपिन ने उन्हें नए कपड़ों में देखा था।

इस महीने होना है बयान विपिन ने बताया कि अपने भाई राजा की जान तो वह बचा नहीं पाए, लेकिन उसे न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि उनके भाई को न्याय मिलेगा और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा होगी। विपिन के मुताबिक कोर्ट में उनके बयान होने के बाद उन्हें ये जानकारी मिली है कि दिसंबर महीने में ही इंदौर के कुछ ओर लोगों के बयान होना है। इसके चलते उन्हें शिलांग कोर्ट में बुलाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने उन लोगों के नाम बताने से इनकार कर दिया, लेकिन ये जरूर कहा है कि उन लोगों को बयान होना तय है।

विपिन ने कहा- लोग बोले शिलांग आया था गोविंद विपिन रघुवंशी ने बताया कि पिछले दिनों ही सोनम का भाई गोविंद उससे मिलने और गर्म कपड़े देने के लिए शिलांग गया था। वहां लोगों से उन्हें ये जानकारी मिली है कि गोविंद शिलांग आया और उसने सोनम से मुलाकात भी की। विपिन ने शिलांग जाने के पहले ये आशंका जताई थी कि गोविंद अपनी बहन से मिलने के लिए शिलांग गया है। विपिन ने बताया कि शिलांग में जब उनकी लोगों से बातचीत हुई तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि गोविंद भी यहां आया था और सोनम को गर्म कपड़े देकर गया है।