अब भगोड़े नीरव मोदी के छोटे भाई नेहाल फंसे, अमेरिका में 19 करोड़ की धोखाधड़ी का केस

पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में आरोपित भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का भाई नेहाल मोदी धोखाधड़ी के आरोप में फंस गया है। उस पर अमेरिका स्थित एक हीरा कंपनी से धोखाधड़ी करके 2.6 लाख डॉलर (19 करोड़ रुपये से अधिक) से अधिक कीमत के हीरा लेने का आरोप है।

मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सीवाई वेंस जूनियर ने कहा, 41 वर्षीय नेहाल मोदी पर न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में ‘फर्स्ट डिग्री में बड़ी चोरी’ का आरोप लगा है। वेंस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, नेहल मोदी को न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, मेरा कार्यलाय ऐसे लोगों को अपराध करने की छूट नहीं दे सकता है, जो मैनहट्टन के प्रतिष्ठित हीरा उद्योग में धोखाधड़ी करें और उपभोक्ताओं के साथ ठगी करें।

अदालत में दाखिल और रिकॉर्ड पर दिए गए बयान के मुताबिक, नेहाल टाइटन होल्डिंग्स के पूर्व सदस्य नेहाल मोदी ने मार्च से अगस्त 2015 के बीच एक कंपनी के साथ मिलकर फेक प्रेजेंटेशन के लिए करीब 26 लाख डॉलर के हीरे एलएलडी डायमंड्स यूएसए से लिए थे।

बयान में कहा गया, हीरे का व्यापार करने वाले परिवार से आने वाले नेहाल को शुरुआत में उद्योग सहयोगियों के माध्यम से एलएलडी डायमंड्स के अध्यक्ष से परिचित कराया गया था। मार्च 2015 में, वह एलएलडी कंपनी के पास गया और कहा कि वह कॉस्टको होलसेल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी कर रहा है। नेहाल ने न्यूयॉर्क स्थित एलएलडी कंपनी से कहा कि उसे कुछ हीरे चाहिए, जो वह कॉस्टको को बेचने के लिए दिखाने वाला है।

एलएलडी ने नेहाल को हीरे मुहैया करा दिए। इसके बाद उसने एलएलडी को बताया कि कॉस्टको हीरों को खरीदने के लिए तैयार हो गया है। इसके बाद, एलएलडी ने उसे 90 दिनों के भीतर पूर्ण भुगतान के साथ क्रेडिट पर हीरे खरीदने की अनुमति दी।जबकि कॉस्टको को बेचने की बजाए नेहल ने ये हीरे गिरवी रखकर लोन ले लिया और पैसा निजी उपयोग व कारोबार में इस्तेमाल कर एलएलडी से धोखाधड़ी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *