आज का राशिफल एवं पंचांग

.
 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
 ?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………..दक्षिणायन
मास…………………………मार्गशीर्ष
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी……………………………अष्टमी
संध्या 06.17 पर्यंत पश्चात नवमी
सूर्योदय…………प्रातः 07.03.44 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.48.16 पर
सूर्य राशि…………………………धनु
चन्द्र राशि……………………….मीन
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र…………………..उत्तराभाद्रपद
रात्रि ०1.28 पर्यंत पश्चात
योग……………………….व्यतिपात
दोप 12.04 पर्यंत पश्चात
करण…………………………….बव
संध्या 06.17 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….हेमंत
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
22 दिसंबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜️  अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.04 से 12.46 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.04 से 04.24 तक ।
☸ शुभ अंक………………..1
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
06:37:38 08:43:58
मकर
08:43:58 10:30:28
कुम्भ
10:30:28 12:03:59
मीन
12:03:59 13:35:10
मेष
13:35:10 15:15:53
वृषभ
15:15:53 17:14:31
मिथुन
17:14:31 19:28:12
कर्क
19:28:12 21:44:22
सिंह
21:44:22 23:56:11
कन्या
23:56:11 26:06:51
तुला
26:06:51 28:21:28
वृश्चिक
28:21:28 30:37:38
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.45 से 11.05 तक चंचल
प्रात: 11.05 से 12.24 तक लाभ
दोप. 12.24 से 01.44 तक अमृत
दोप. 03.03 से 04.33 तक शुभ
रात्रि 07.23 से 09.03 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ वायुपुत्राय नम: ।।
?संस्कृत सुभाषितानि :-
उत्तमोऽप्रार्थितो दत्ते मध्यमः प्रार्थितः पुनः ।
याचकै र्याच्यमानोऽपि दत्ते न त्वधमाधमः ॥
अर्थात :-
उत्तम (मनुष्य) मागे बगैर देता है, मध्यम मागने के बाद देता है; पर, अधम में अधम तो याचकों के मागने पर भी नहीं देता ।
? आरोग्यं :-
मुलेठी के घरेलू आयुर्वेदिक फायदे –
1. शरीर में पानी की पूर्ति –
जब आपको बार-बार प्यास लगती है तो मुलेठी को चूसने से आपके शरीर को 50 प्रतिशत पानी की मात्रा मिलती है, जो हमारे शरीर में पानी से पूर्ति करती है।
2. गले की समस्या –
गले में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो मुलेठी को चूसने से आपको फायदा मिलता है। इससे गला तो ठीक होता है, साथ ही हमारी आवाज भी मधुर बनती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग ।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार में इच्छित लाभ होगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे  (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 22 दिसंबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सायं 06:15 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:34 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:37 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:59 से 04:20 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:43 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज दुर्गाष्टमी , भौमाष्टमी , पंचक , व्यतिपात पुण्यं , राष्ट्रीय पौष मास प्रारंभ मध्य रात्रि 01:37 बजे से ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पडेगा । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । व्यर्थ खर्च बढेगा । पूंजी – निवेश मे ध्यान रखे । परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी । लेन – देन करते समय संभलकर करे । लाभ के लालच में न फंसे ।

वृषभ :~ आज का दिन आनंद से बितेगा । व्यापार में और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । परिजनों और मित्रों के साथ आनंदप्रमोद का वातावरण रहेगा । नए संपर्क और परिचय व्यापार में लाभप्रद रहेंगे । आज पूरे दिन मन में उल्लास से और प्रसन्नता रहेगी ।

मिथुन :~ शारीरिक और मानसिकरुप से आज दिनभर प्रसन्नता रहेगी । व्यवसाय में कार्य की प्रशंसा से कार्य के प्रति उत्साह भी बढेगा । सहकार्यकरों का सहयोग प्राप्त होगा । सामाजिक मान – सम्मान प्राप्त होगा । परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे । व्यवसाय में पदोन्नति हो सकती है ।

कर्क :~ आज भाग्य वृद्धि का दिन है । विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे । शारीरिक स्वस्थता रहेंगी । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । मित्रों और परिवारजनों के साथ दिन आनंद के साथ बितेगा । व्यावसाय में भी लाभ होगा । आकस्मिक धनप्राप्ति के योग हैं ।

सिंह :~ स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखे नही तो खर्च भी हो सकता है । वैचारिक नकारात्मकता रहेगी । आध्यात्मिक रुचि , ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे । जिससे मानसिक अस्वस्थता बहुत कम हो जाएगी ।

कन्या :~ आज आपके लिए शुभ है । यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी । व्यापार में भागीदारों से सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी । वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन प्रसन्न होगा । मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे ।

तुला :~ आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । सहकार्यकरो का भी सहयोग मिलेगा । परिवारजनों के साथ समय आनंदपू्र्वक बिताएंगे । वाणी पर संयम बरते । अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखे । कार्य में सफलता और यश भी मिलेगा ।

वृश्चिक :~ वाद – विवादों में न फंसे । संतानों की चिंता रहेगी । विद्यार्थियों को सफलता मिलने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी । शेयर – सट्टे में पूंजी – निवेश न करे । यात्रा या प्रवास को टाले । भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है ।

धनु :~ मानसिकरुप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा , जिससे मन में अशांति रहेगी । पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा , क्योंकि अनबन हो सकती है । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज मे विशेष ध्यान रखे । धनहानि का है । मानहानि न हो इसका ध्यान रखे ।

मकर :~ मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बितेगा । स्थाई संपत्ति विषयक कार्य आज आप कर सकेंगे । व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है । विद्यार्थियों को अनुकूलता रहेगी । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

कुंभ :~ मानसिक दुविधा से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा । निरर्थक खर्च से बचे । वाणी पर संयम रखे नही तो परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है । विद्यार्थियों को मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पडेगा । कार्य सफलता में विलंब हो सकती है ।

मीन :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रसन्नता से रहेगा । उत्साहपूर्ण से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी । पारिवारिक वातावरण में सुख – शांति रहेगी । धनप्राप्ति के योग है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *