गोवा क्लब अग्निकांड में 25 मौतें: दिल्ली से अजय गुप्ता हिरासत में, थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स पर इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस; रोमियो लेन क्लब पर बुलडोजर और सरकार ने मजिस्ट्रियल जांच समिति गठित

गोवा अग्निकांड मामले में पुलिस ने मंगलवार को बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। गुप्ता को आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

हिरासत में ले जाने के दौरान, अजय गुप्ता ने मास्क, सिर पर टोपी और हुडी जैकेट से अपना चेहरा छिपा रखा था।

गोवा पुलिस गुप्ता के लिए ट्रांजिट रिमांड की भी मांग कर रही है। मंजूरी मिलते ही उसे आगे की पूछताछ के लिए गोवा ले जाया जाएगा। पुलिस के साथ हिरासत में जाने के दौरान, अजय गुप्ता ने मास्क, सिर पर टोपी और हुडी जैकेट से अपना चेहरा छिपा रखा था।

घटना को लेकर मीडिया के सवालों पर उसने कहा- मैं सिर्फ सिर्फ एक बिजनेस पार्टनर हूं। मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता। NDTV के मुताबिक, गुप्ता मंगलवार को दिल्ली के लाजपत नगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रेन एंड स्पाइन में भर्ती हुआ था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।

गोवा के बिर्च बाय नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात आग में 25 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में अबतक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। क्लब के मालिक और सगे भाई, सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा अब भी फरार हैं। दोनों घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे। उनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है

अजय गुप्ता दिल्ली का रहने वाला है। वह हरियाणा नंबर प्लेट वाली इनोवा कार में ड्राइवर के साथ अस्पताल गया था।

गुप्ता ब्रदर्स ने क्लब में पैसा लगाया था

गोवा पुलिस के मुताबिक, अजय गुप्ता दिल्ली का रहने वाला है और बिर्च बाय क्लब में बड़ा फाइनेंशियल साझेदारी है। जांच के दौरान गुप्ता और उसके पार्टनर सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

पुलिस टीम जब गुप्ता के दिल्ली स्थित घर पर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। बाद में गुप्ता को दिल्ली में ट्रेस कर हिरासत में लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि अजय गुप्ता और उसका भाई राजेश गुप्ता, दोनों ही सौरभ लूथरा के बिजनेस पार्टनर हैं। गुप्ता ब्रदर्स ने क्लब में काफी पैसा निवेश किया था। पुलिस अजय गुप्ता से पूछताछ के जरिए मुख्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

रोमियो लेन क्लब के ओनर सौरभ और गौरव लूथरा।

दूसरे क्लब पर बुलडोजर चलाया गया

वहीं मंगलवार को कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने चेन के दूसरे क्लब पर बुलडोजर कार्रवाई की। गोवा के CM प्रमोद सावंत ने वागाटोर में सौरभ और गौरव लूथरा की रोमियो लेन बीच शैक को गिराने का आदेश दिया था।

गोवा टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि हम बीच की तरफ से अतिक्रमण हटा देंगे। उन्होंने बताया कि गिराया जाने वाला कुल एरिया 198 स्क्वैयर मीटर है।

गोवा के वागाटोर में मौजूद रोमियो लेन के दूसरे क्लब के अतिक्रमण को प्रशासन ने तोड़ दिया।

सरकार ने चार सदस्यीय मजिस्ट्रियल जांच समिति बनाई

गोवा सरकार ने सोमवार को इस हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय मजिस्ट्रियल जांच समिति बनाई है। गोवा सरकार ने नाइटक्लब, रेस्टोरेंट, बार और इवेंट वेन्यू के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

इधर, जमीन के असली मालिक प्रदीप घाडी अमोनकर ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि क्लब नमक के खेतों पर अवैध रूप से बनाया गया था। यह मामला 20 साल से कोर्ट में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *