रीवा में पोर्न स्टार बनने की सनक और दहेज विवाद का घिनौना कांड: पति ने 13 मिनट का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर पत्नी का सामाजिक अपमान किया, शादी के 7 महीने बाद दरिंदगी—मुंबई भागा आरोपी, पुलिस ने FIR दर्ज कर टीमें रवाना कीं

पोर्न स्टार बनने की सनक में रीवा के एक युवक ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी वह फरार है। उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है।

शादी के महज 7 महीने बाद हरकत, साला बोला- दहेज के लिए ये सब किया।

मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था। वह पोर्न वीडियो के किरदारों को अपना आइडल मानता था और खुद को “स्टार” बनाने की चाहत में पत्नी के साथ 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया।

जब पत्नी ने वीडियो वायरल होने पर इसका विरोध किया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह जानबूझकर किया है और उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका मकसद था कि लोग वीडियो देखकर उसे पहचानें और वह “पॉपुलर” हो जाए

पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की।

पीड़िता बोली- “मेरी जिंदगी तबाह कर दी, वह इंसान नहीं दरिंदा है” वीडियो वायरल होने से आहत पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने वीडियो रिश्तेदारों और दोस्तों तक भेज दिया, जिससे वह सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रही है। उसने कहा,“उसने मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब हर जगह से फोन आ रहे हैं। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह इंसान नहीं, दरिंदा है।”

समान थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उठाया घिनौना कदम: भाई पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि शादी 10 मई को हुई थी। शुरुआत से ही दहेज को लेकर तनाव बना हुआ था। शादी से पहले भी 3 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपए दिए गए थे। शेष रकम के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। भाई के अनुसार,“मनचाही रकम न मिलने की नाराजगी में उसने यह घिनौना कदम उठाया। वह लगातार बहन को परेशान करता रहा। हमें भी धमकियां देता रहा।”

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मुंबई रवाना हो चुकी है।

मुंबई में छिपा आरोपी, पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तार करेंगे शुरुआत में समान थाना पुलिस ने मामले में जीरो पर कायमी की थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर होते ही FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई भाग गया है। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस टीम जल्द ही वहां दबिश देने वाली है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *