
अमेरिका की फ्लाइट में एक कोरोना वायरस पॉजिटिव शख्स का झूठ बोलकर यात्रा करना उस पर भारी पड़ा. दरअसल, इस व्यक्ति ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात छिपाई जिसकी वजह से फ्लाइट में ही उसकी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले ही पसीना आ रहा था और वह बुरी तरह से कांप रहा था। उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उड़ान भरने के बाद व्यक्ति ही हालत इतनी बिगड़ गई कि न्यू ऑरलिएंस में विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
इस दौरान विमान में मौजूद पैरामेडिक्स टीम ने उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन व्यक्ति ने सांस लेना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई। इस व्यक्ति की पत्नी ने भी यह नहीं बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव है। पत्नी ने कहा था कि वह लॉस एंजिल्स जा कर अपनी जांच कराएगा।
यह विमान ऑरलैंडो से लॉस एंजिल्स जा रहा था। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद स्वास्थ्य अधिकारी इस विमान में सवार अन्य यात्रियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। विमान के फ्लाइट और क्रू मेंबर्स को दो सप्ताह के लिए सेल्फ आइसोलेशन में जाने को कहा गया है।