अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी का भव्य सम्मान: जय शाह से टी-20 WC टिकट, जर्सी-ऑटोग्राफ बैट; बच्चों संग खेले, ‘मेसी-मेसी’ से गूंजा स्टेडियम

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को ICC चेयरमैन जय शाह ने टी-20 वर्ल्ड कप की इनविटेशनल टिकट दी। सोमवार को मेसी का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सम्मान किया गया। इस मौके पर उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की गई। साथ ही शाह ने मेसी को दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया।

मेसी ने सबसे पहले हाथ हिलाकर स्टेडियम में मौजूद फैंस का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ किक मारकर दर्शकों की ओर फुटबॉल उछाली, जिसमें से एक किक सीधे स्टेडियम के दूसरे माले तक पहुंच गई। इस दौरान मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को और यादगार बना दिया।

इससे पहले स्टेडियम के बाहर मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी रही। उन्हें सुबह ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के कारण उनकी उड़ान को रोक दिया गया, जिसके चलते मेसी को मुंबई एयरपोर्ट पर ही कुछ समय तक रुकना पड़ा। वे करीब 3 बजे दिल्ली पहुंच सके।

इसके बाद मेसी ने कहा-

हम यहां से ढेर सारा प्यार लेकर जा रहे हैं। हम फिर से आएंगे। कोई मैच खेलने के लिए या फिर किसी अन्य मौके पर। लेकिन, हम आएंगे। इस प्यार के लिए धन्यवाद।

फोटो देखिए..

लियोनल मेसी, सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी दी गई।
मेसी को ICC चेयरमैन जय शाह ने इनविटेशनल टिकट दी।
भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया गया।

मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते लियोनल मेसी।

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते उरुग्वे के लुईस सुआरेज।

मेसी को देखने आए फैंस

स्कूल छोड़कर मेसी को देखने पहुंचा फैन

अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी को देखने पहुंची फैंस की भीड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *