इंदौर के द्वारकापुरी इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सेल्स टैक्स अधिकारी नवीन कोरी खुलेआम बंदूक से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारी स्ट्रीट डॉग्स को भगाने के लिए फायरिंग कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
घटना के बाद दर्शना मुछाल नाम की एक युवती शिकायत लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची। उसका आरोप है कि पुलिस ने न तो सेल्स टैक्स अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और न ही उसका आवेदन स्वीकार किया। युवती और उसके परिवार का कहना है कि उन पर समझौते और दबाव बनाने की कोशिश की गई।
वहीं पुलिस ने दिनेश सोनगरा की शिकायत पर दर्शना मुछाल, महक मुछाल और उनके परिवार के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि नगर निगम द्वारा स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान विवाद हुआ और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
देखिए तस्वीरें

सीसीटीवी फुटेज में सेल्स टैक्स अफसर डॉग्स पर फायरिंग करते दिखे।

दूसरे वीडियो में हाथ में डंडा लिए नजर आए

युवती बोली- रोज 2 से 3 डॉग दिखते थे, एक नहीं दिख रहा वहीं शिकायतकर्ता युवती दर्शना ने बताया कि गली में रोजाना 2 से 3 स्ट्रीट डॉग्स घूमते थे। घटना के बाद से एक दिखाई नहीं दिया। उसे मारकर वहां से हटाए जाने की आशंका है।
एसीपी बोले- मामले की जांच की जा रही है एसीपी शिवेंद्र जोशी के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। टीआई मनीष मिश्रा से जानकारी मांगी गई है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।