India’s T20 World Cup 2026 Squad Announcement LIVE: गिल की छुट्टी, ईशान- सैमसन को मौका, टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

India’s T20 World Cup 2026 Squad Announcement LIVE: भारतीय चयनकर्ताओं ने आज टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है. टीम में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है. गिल की जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में ईशान किशन और रिंकू सिह  को भी मौका मिला है.  टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है.

India’s T20 World Cup Squad Announcement : टीम का ऐलान आज

टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैं[ T20Iके लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (वीसी), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन, रिंकू सिंह

सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जस्प्रीत बुमराह, हार्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई के वर्तमान सचिव देवजीत सैकिया नजर आ रहे हैं. कप्तान और अजीत अगरकर का इंतजार हो रहा है

कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ बीसीसीआई की सिलेक्शन मीटिंग खत्म हो गई है. जल्द ही अब टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है.

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि अगर टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिंकू सिंह को टीम में शामिल नहीं किया जाता है तो उन्हें निराश रहने की जरूरत नहीं है. उन्हें तैयार रहना चाहिए. हरभजन सिंह ने माना है कि ईशान किशन को लेकर भी चयनकर्ता चर्चा कर सकते हैं.

सिलेक्शन कमेटी और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच मीटिंग अभी भी चल रही है. दुनिया भर के फैंस टीम के ‘टीम के ऐलान का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आ सकते हैं चयनकर्ता अजीत अगकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव

सुनील गावस्कर ने खराब फॉर्म से जूझ रहे सुर्यकुमार यादव को लेकर बयान दिया है. सुनील गावस्कर ने कहा, “कुछ भी गलत नहीं है, जो हो रहा है वो ये है कि जो पहली गलती वो कर रहा है, वही उसकी आखिरी गलती साबित हो रही है. आमतौर पर किस्मत आपका साथ देती है, लेकिन उसके साथ ऐसा नहीं हुआ है.  कई बार जब वह ऐसा शॉट खेलने की कोशिश करता है जिससे उसे रन मिलें, तो वह आउट हो जाता है.  फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश में उसके हाथ में बल्ला घूम जाता है.  अगर वह मिड-ऑन या मिड-ऑफ पर कैच आउट हो रहा है, तो उसका हाथ ढीला है. बस बुरी किस्मत है.”

अब कुछ ही समय में चयनकर्ता अजीत अगकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आज सकते हैं. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए एक साथ टीम का ऐलान होगा.

सूर्यकुमार यादव बीसीसीआई के हेडकार्टर में देरी से पहुंचे हैं. ऐसे में टीम के ऐलान में देरी होगी. पहले 1:30  में टीम इंडिया का ऐलान होना था. लेकिन अब टीम के ऐलान में कुछ देर औऱ लगेगा.

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीर यादव और हर्षित राणा

कुछ ही देर में भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है. कप्तान सूर्यकुमार यादव औऱ चयनकर्ता अजीत अगरकर बीसीसीआई हेड क्वार्टर पहुंच चुके हैं.

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीर यादव और हर्षित राणा

स्टैंड बाई- रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज

India’s T20 World Cup Squad Live: सबा करीम संभावित टीम

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ और चयनकर्ता सबा करीम ने अपनी संभावित 15 खिलाड़ियों का ऐलान किया है, सबा करीम ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए 15 संभावति खिलाड़ियों का ऐलान किया है.

सबा करीम संभावित टीम

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीर यादव और हर्षित राणा

सेलेक्टर्स के बीच एक सोच यह है कि उन्हें उसी टीम के साथ जाना चाहिए जो एशिया कप में खेली थी. अगर ऐसा होता है, तो सेलेक्टर्स को रिंकू और वॉशिंगटन में से किसी एक को चुनना होगा. रिंकू को साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I से बाहर कर दिया गया था, जबकि वॉशिंगटन को उनकी ऑलराउंड क्षमताओं के कारण ‘rc टीम में शामिल किया गया था. अगर ऐसा होता है, तो रिंकू एक अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह बना सकते हैं. गिल और सूर्यकुमार फॉर्म में नहीं हैं, ऐसे में अगर प्लेइंग XI में कोई बदलाव होता है तो रिंकू कवर दे सकते हैं.  ऐसा माना जा रहा है कि घर पर होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए तीन स्पिनरों के साथ जाने और एक अतिरिक्त बल्लेबाज को टीम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है.

शुभमन गिल लगातार खराब फॉर्म में हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या गिल की उपकप्तानी को लेकर भी चयनकर्ता कुछ फैसला कर सकते हैं. क्योंकि संजू सैमसन की साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में सीरीज के निर्णायक मैच में खेली गई पारी से चोटिल शुभमन गिल पर दबाव बढ़ेगा क्योंकि इससे आगामी न्यूजीलैंड सीरीज के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनकी उप कप्तानी की स्थिति पर फिर से विचार किया जा सकता है. लखनऊ में नेट सत्र के दौरान गिल के पैर की उंगली में चोट लग गई थी जिसके बाद सैमसन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर वापसी करते हुए श्रृंखला के पांचवें और अंतिम महत्वपूर्ण मैच में 22 गेंद में 37 रन बनाए. और यह सब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरजी और टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा से एक दिन पहले हुआ. ऐसा नहीं है कि 15 सदस्यीय टीम में सैमसन की जगह पर कोई संदेह है. लेकिन यह पारी उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ सलामी जोड़ीदार के रूप में अपनी सही जगह वापस पाने का दावेदार बनाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *