इंदौर आबकारी विभाग की कार्यवाही

* कलेक्टर महोदय, जिला-इंदौर के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श राज नारायण सोनी के द्वारा दिये निर्देशानुसार आज दिनांक 24/12/2020 को *कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव कुमार द्विवेदी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाहा एवं दिलीप खंडाते के मार्गदर्शन में काछी मोहल्ला आबकारी वृत की प्रभारी और *आबकारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शंकर कुम्हार के बगीचे में कुलकर्णी के भट्ठे पर गुरुवार सुबह 5 बजे दबिश देकर तलाशी लेते हुए आदतन अपराधी महिला के कब्जे से शीलनाथ कैंप के कब्जे से हरे रंग के तीन थैलों में भरी लाल मशाला मदिरा जब्त की गई।,जिसकी कुल मात्रा 68.4 बल्क लीटर और कीमत 41 हजार 800 रुपए आंकी गई ।मदिरा जब्त कर महिला को गिरफ्तार करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)के,34(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला द्वारा मौक़े पर हंगामा एवं विवाद किया गया लेकिन आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती मीरासिंह द्वारा सूझबूझ से उसे गिरफ़्तार किया गया।

सराहनीय योगदान
आज की कार्रवाई में काछी मोहल्ला सर्किल प्रभारी मीरा सिंह के साथ मुख्य आरक्षक बद्री सिंह जामरा, आरक्षक , विजय सूर्या,निशा शेखावत और मनीष दोहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *