गुजरात के वडोदरा में एक सड़क हादसे में एक युवक की जान बाल-बाल बच गई। आणंद जिले के अदास गांव में रहने वाले 20 साल के सिद्धराज सिंह महिदा रविवार को मोपेड से वडोदरा आ रहे थे। जब वह नंदेसरी ब्रिज से गुजर रहे थे। तभी एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी।
वडोदरा के नंदेसरी ब्रिज पर हादसा रविवार को हुआ जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हुआ।
सिद्धराज उछलकर ब्रिज की दीवार पर गिर गया। सिद्धराज ब्रिज से नीचे गिरने वाले थे कि तभी उनकी शर्ट खंभे में फंस गई। इस दौरान 20 फुट ऊंचे ब्रिज पर लटके सिद्धराज को लोगों ने बचा लिया। उन्हें मामूली चोटें आईं।
हादसे का वीडियो सामने आया है, जो सोमवार को वायरल हो रहा है। कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से उसकी तलाश की जा रही है।
युवक को बचाने से जुड़ी 4 तस्वीरें…

तीन युवकों ने सिद्धराज का हाथ पकड़े रहा।

युवक को बचाने और युवक मौके पर जमा हुए।

दो-तीन लड़कों ने पैंट पकड़कर ऊपर खींचा।

खंभे की कील में फंस गई थी शर्ट
सिद्धराज को बचाने वाले अश्विन सोलंकी ने बताया- मैं अपने पिता के साथ वडोदार जा रहा था। इसी दौरान नंदेसरी ब्रिज पर मैंने ये हादसे देखा। मैं सिद्धराज की मोपेड के पीछे ही था। मैंने तुरंत गाड़ी रोकी और देखा कि सिद्धराज ब्रिज के खंभे पर लटके हुए हैं। मैंने और मेरे पिताजी ने सिद्धराज का हाथ पकड़ लिया। सिद्धराज की शर्ट पोल की कील में फंस गई थी। इसी वजह से वे नीचे गिरने से बच गए।
इसी दौरान ब्रिज पर और लोग रुके और फिर हम 5-6 लोगों ने सिद्धराज को ऊपर खींच लिया। हादसे के बाद सिद्धराज बेहोश हो गए थे। इसलिए हम लोगों ने 108 एम्बुलेंस से उन्हें सयाजारीव हॉस्पिटल भिजवाया। बाद में हम लोगों को मालूम हुआ कि उन्हें मामुली चोटें आई थीं, तो हमने भी राहत की सांस ली।
आरोपी कार चालक की तलाश जारी
नंदेसरी पुलिस स्टेशन के पीआई एए वाघेला ने बताया- दुर्घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम अस्पताल गई थी। हालांकि खुशकिस्मती से सिद्धराज को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। शाम को परिवार वाले उन्हें अपने साथ ले गए।