इंदौर की सड़कों पर उतरी MP की सबसे महंगी 15.10 करोड़ की Rolls-Royce Cullinan Series-2, स्पेशल ऑर्डर पर UK से फ्लाइट द्वारा डिलीवरी; मुकेश अंबानी के बाद सिंह परिवार के गैराज में शामिल

स्टाइल, परफॉर्मेंस और रॉयल लुक के लिए पूरी दुनिया में फेमस ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड रॉल्स रॉयस की सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) कलिनन सीरिज-2 अब इंदौर की सड़कों पर भी दौड़ती नजर आएगी।

इंदौर में आई MP की पहली 15 करोड़ की एसयूवी।

यह मध्यप्रदेश की सबसे महंगी और पहली कलिनन सीरिज-2 लग्जरी कार है। इसकी डिलीवरी गुरुवार को रोल्स रॉयस कंपनी ने इंदौर में की है। हाल ही में कार को रेपर बादशाह ने भी खरीदा है। यह लग्जरी कार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास भी है।

कलिनन-2 सीरिज की एसयूवी पूरी तरह कस्टमाइज्ड है।

एमरल्ड ग्रीन कलर, टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा इंदौर के उद्योगपति केके सिंह के बेटे माणिक और अंकित सिंह ने इस अल्ट्रा लग्जरी एसयूवी कार को 15 करोड़ 10 लाख रुपए कीमत (ऑन रोड प्राइस) में खरीदा है। एमरल्ड ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन वाली यह कार MP की सबसे महंगी कार है। एसयूवी के लिए आरटीओ से विशेष नंबर 0085 नंबर खरीदा जा रहा है।

यह एसयूवी महज 5.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इस कलिनन कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 190MM (मिली मीटर) है। जरूरत पड़ने पर एक बटन दबाते ही इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 40MM बढ़कर 230MM हो जाता है।

कार ओनर साक्षी सिंह ने बताया कि यह उनकी ड्रीम कार है जो 1 साल में तैयार होकर यूके से इंदौर आई है। कार पूरी तरह से कस्टमाइज्ड कराई गई है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।

15 करोड़ की एसयूवी का इंटीरियर ऑरेंज और ब्लैक कलर में है।

3 करोड़ में कस्टमाइज हुई ये कार माणिक सिंह ने बताया की एसयूवी कार में करीब 3 करोड़ रुपए का कस्टमाइजेशन कराया गया है। इससे कीमत 15 करोड़ रुपए हुई है। कार सुपर फीचर्स से लैस है। इसे तैयार करने वाली इंजीनियरिंग टीम ने इसकी ड्राइविंग को बेहतर करने के लिए अच्छा खासा काम किया है।

ड्राइविंग परफॉर्मेंस बेहतर बनाने एक नया लो ड्राइविंग मोड दिया गया है। कार की बेस प्राइज लगभग 12 करोड़ रुपए है, लेकिन कस्टमर की जरूरतों और पसंद के अनुसार कार को तैयार किया जाता है, इसलिए कार की कीमत अलग-अलग रहती है।

अपने परिवार के साथ गाड़ी लेने आए उद्योगपति केके सिंह।

कलर से लेकर व्हील तक कस्टमाइज्ड​​​​​माणिक सिंह ने बताया कि कार में स्पेशल कलर ऑप्शन लिया गया है। उसके व्हील भी क्रोम कलर से कस्टमाइज्ड कराए गए हैं। इंटीरियर भी स्पेशल मेंडेरियन इंटीरियर है। यह ऑरेंज रंग का होता है, जो अंदरूनी हिस्सों (जैसे सीटें, डैशबोर्ड, दरवाजे के पैनल) पर इस्तेमाल किया जाता है। रोल्स-रॉयस इस कलर स्कीम के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस कार का रूफ भी स्पेशल कलर और लाइटिंग के साथ तैयार किया गया है।

कार का कलर एमरल्ड ग्रीन है, जो बाहर से साइन दे रहा है।

एक साल में तैयार होकर यूके से इंदौर आई कार रॉल्स रॉयस की कलिनन सीरिज 2 कार स्पेशल ऑर्डर पर यूके से तैयार होकर इंदौर आई है। इंटीरियर और एक्सटीरियर के लिए मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। कार पूरी तरह से हैंड मेड है। कंपनी ने बुकिंग के एक साल बाद कार तैयार कर इसकी डिलीवरी दी है।

उद्योगपति सिंह ने बताया कि कार की डिलीवरी जल्दी मिल सके इसके लिए इसे फ्लाइट से बुलवाया है। यह कार यूके से फ्लाइट से दिल्ली और फिर सड़क मार्ग से इंदौर आई है।

कार को फ्लाइट से दिल्ली तक बुलाया गया, फिर बाय रोड इंदौर पहुंची।

मध्यप्रदेश की पहली कलिनन रॉल्स रॉयस मोटर कार नई दिल्ली ने यह कार इंदौर में डिलीवर की है। 2024 में लॉन्च होने के बाद देश में रॉल्स रॉयस कलिनन की यह कार देश के हर कोने में डिलीवर हो रही है। कलिनन ओनर्स में बॉलीवुड सेलिब्रिटी अल्लू अर्जुन, उद्योगपति मुकेश अंबानी, अजय देवगन, युसुफ अली, सोहन राय और भूषण कुमार शामिल हैं।

कार मालिक माणिक सिंह अपने परिवार के साथ कार में बैठे

कार का बैक एक्सटीरियर भी शानदार दिखाई दे रहा है।

केके सिंह के पास पहले से फरारी और लैंबॉर्गिनी कार उद्योगपति केके सिंह के दो बेटे हैं- मानिक सिंह और अंकित सिंह। दोनों भाइयों को स्पोर्ट्स और लग्जरी कारों का शौक है। केके सिंह मध्य प्रदेश के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके गैरेज में रोल्स रॉयस, फरारी और लैंबॉर्गिनी कंपनी की स्पोर्ट्स कार मौजूद हैं। केके सिंह के कलेक्शन में मौजूद सभी सुपर प्रीमियम लग्जरी व स्पोर्ट्स कारों के लिए इंदौर आरटीओ से स्पेशल 0085 नंबर लिया गया है।

कुछ इस तरह से हैं कार के व्हील रिंग।

केके सिंह के पास कारों का कलेक्शन

  • रोल्स रॉयस कालिनन सीरिज 2 कीमत 15 करोड़ 10 लाख रुपए।
  • लैंबोर्गिनी हुराकन इवो कीमत 5 करोड़ 45 लाख रुपए।
  • फोर्ड मस्टैंग कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए।
  • मर्सिडीज जी वैगन कीमत 4 करोड़ 80 लाख रुपए।
  • फरारी रोमा कीमत 5 करोड़ 80 लाख रुपए।
  • पोर्श बॉक्सटर कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए।
  • लैंबोर्गिनी उरुस कीमत 5 करोड़ 10 लाख रुपए।
  • रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी कीमत 4 करोड़ 5 लाख।
  • बीएमडब्लू सीरिज 740 D कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपए।
  • मर्सिडीज जीएलएस कीमत 1 करोड़ 75 लाख रुपए।
  • ऑडी क्यू 7 कीमत 1 करोड़ 15 लाख रुपए।
  • मर्सिडीज ई क्लास कीमत 95 लाख रुपए।
  • महिंद्रा xev9 कीमत 35 लाख रुपए।
  • हुंडई क्रेटा 23 लाख रुपए।

 

एसयूवी का इंजन इस तरह से पैक रहता है।

एसयूवी कार का फ्रंट लुक कुछ इस तरह का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *