RSS की संगठनात्मक शक्ति पर दिग्विजय सिंह की तारीफ़ से कांग्रेस में मंथन और सियासी तूफ़ान; ‘क्या RSS से सीख जरूरी?’ सवाल पर शशि थरूर बोले—कांग्रेस में अनुशासन तो होना ही चाहिए

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिग्विजय सिंह द्वारा RSS की संगठनात्मक क्षमता की प्रशंसा करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भी चाहते हैं कि कांग्रेस संगठन मज़बूत हो और उसमें अनुशासन बढ़े.

 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने पर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘हमारा 140 वर्षों का इतिहास है, और

इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं. हम स्वयं से भी सीख सकते हैं. किसी भी पार्टी में अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है.’

क्या था दिग्विजय सिंह का बयान, जिसपर मचा है हंगामा

बता दें कि कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कल CWC बैठक शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया था, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे नजर आते हैं.

दिग्विजय सिंह ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘RSS का जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर सीएम और पीएम बना… यह संगठन की शक्ति है.’

कुछ दिनों पहले कांग्रेस को दी थी नसीहत

इससे एक हफ्ते पहले 19 दिसंबर को दिग्विजय सिंह ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को सीधा संदेश देते हुए कहा था कि कांग्रेस पर ध्यान दीजिए. हमें व्यावहारिक विकेंद्रीकरण कार्यशैली की जरूरत है. मुझे उम्मीद है आप ऐसा करेंगे लेकिन समय यह है कि आपको मनाना आसान नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *