2026 धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज से शुरू हो रहा है। इस साल ‘धुरंधर-2’, ‘रामायणः पार्ट-1’, ‘स्पाइडर मैनः ब्रांड न्यू डे’ जैसी 41 फिल्में रिलीज हो रही हैं। 2026 में 6 बड़े क्लैश भी होंगे। KGF स्टार यश और रणवीर सिंह, सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्में आमने-सामने होंगी। साथ ही इस साल शाहरुख खान की बेटी सुहाना, गोविंदा के बेटे हर्षवर्धन और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।
2026 के स्वागत के साथ ही जान लीजिए, मनोरंजन जगत में क्या-क्या मिलेगा, कौन सी फिल्में आएंगी और कौन से बड़े अवॉर्ड्स पर देशभर की नजरें रहेंगी
