इस साल पंचांग के हिसाब से कुल 59 विवाह मुहूर्त रहेंगे। जनवरी में शादी के लिए एक भी शुभ योग नहीं बन रहा है, इसलिए शादियों की शुरुआत फरवरी से होगी। इस महीने में 12 शुभ तिथियां रहेंगी।
गृह प्रवेश के लिए 37, गाड़ी खरीदने के लिए 88 और प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए 68 दिन शुभ रहेंगे। गृह प्रवेश का पहला मुहूर्त फरवरी में आएगा। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में इसके लिए कोई शुभ योग नहीं बन रहा है। गाड़ी खरीदने के लिए जनवरी और अगस्त सबसे अच्छे महीने हैं। इनमें खरीदारी के 10-10 मुहूर्त मिलेंगे।
