इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी और बाइक समेत उनके ऊपर से निकल गया। हादसे का वीडियो सामने आया है। घटना स्कीम नंबर-140 की बताई जा रही है।
बाइक सवार दंपती के ऊपर से कंटेनर गुजर गया।
वीडियो में दिख रहा है कि कंटेनर अचानक टर्न लेते समय पास से गुजर रही बाइक को चपेट में ले लेता है। कंटेनर ने बाइक को पूरी तरह रौंद दिया, जबकि दंपती सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंटेनर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को जब्त कर लिया है।
देखिए तस्वीरें…

इस तरह से टर्न लेते समय कंटेनर बाइक से टकराया

टकराने के बाद बाइक के ऊपर से निकल गया कंटेनर।