बेंगलुरु: संध्या थिएटर के लेडीज टॉयलेट में कैमरा मिलने से हड़कंप, ‘Nuvvu Naaku Nachav’ री-रिलीज़ के दौरान आरोपी रंगे हाथों पकड़ा और पिटाई

बेंगलुरु:देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां शहर के मशहूर संध्या थिएटर में महिलाओं और युवतियों ने आरोप लगाया कि थिएटर के लेडीज टॉयलेट में एक कैमरा लगाया गया था. यह घटना मडिवाला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई है

कैसे हुआ खुलासा?

महिलाओं ने बताया कि वे वॉशरूम का इस्तेमाल करने गई थीं, इसी दौरान उनकी नजर कैमरे पर पड़ी. वहां कैमरा देखकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया और मदद के लिए पुकारा. घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोपी को भी रंगे हाथों पकड़ लिया, उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया.

किस फिल्म के दौरान हुआ मामला?

यह घटना उस समय सामने आई जब थिएटर में तेलुगु फिल्म ‘Nuvvu Naaku Nachav’ का री-रिलीज़ शो चल रहा था. मडिवाला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि कैमरा किस मकसद से लगाया गया था और क्या इसमें कोई रिकॉर्डिंग हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *