
*ड्रग रैकेट से जुड़े बारों पर कलेक्टर ने की अब तक कि सबसे कड़ी कार्यवाही
इंदौर में ड्रग आंटी के खुलासे के बाद जो आरोपी पकड़े गए ,उनसे इंदौर में कई बार और पब संचालकों की मिलीभगत सामने आई है , जहां पर सुनियोजित तरीके से ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी ,पिछले दिनों कलेक्टर मनीष सिंह ने 31 दिसंबर तक कुछ बाहर के लाइसेंस स्थगित किए थे , अब पुलिस से मिली जानकारी और ड्रग रैकेट से जुड़े होने के कारण कलेक्टर मनीष सिंह ने सख्त कार्यवाही शुरू करते हुए तीन बार के 31 दिसंबर के बाद भी लाइसेंस निरस्त रखने के आदेश जारी कर दिए है , इसके साथ ही स्थाई रूप से लाइसेंस समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी , जिन बार के लाइसेंस 31 के बाद भी स्थगित रहेंगे , उनमें पिचर्स बार ,विडोरा बार, E= MC square bar, शामिल है , वही सुंदरवन बार एवं fl3 प्राइड होटल बार को भी आगामी आदेश तक अनुसंधान की कार्रवाई के चलते bar licence से वंचित किया गया है , इसके साथ ही West western , ओ टू बार, ओरा बार के साथ ठरकी पब को भी आगामी आदेश तक आबकारी विभाग द्वारा दी जाने वाली fl2, fl3 ,fl4 ,fl4 क , और fl5 अनुज्ञप्तियों के लिए अपात्र घोषित किया है , उल्लेखनीय है कि सुंदरवन बार संजय पाहवा , प्राइड जायसवाल और पिचर्स दीपेश मोटवानी का है .
इंदौर जिले में ड्रग माफिया के विरुद्ध की गई कार्यवाही को प्रभावी बनाते हुए आज कलेक्टर इंदौर श्री मनीष सिंह द्वारा पिचरस बार ,विडोरा बार, E= MC square bar, सुंदरवन बार एवं fl3 प्राइड होटल बार को आगामी आदेश तक अनुसंधान की कार्रवाई के अंतर्गत bar licence के निलंबन की कार्रवाई की है*
वही एक और कार्यवाही के तहत कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कंचन तिलक, West western , ओटू बार, एवं टर्की पब को आगामी आदेश तक आबकारी विभाग द्वारा दी जाने वाली fl2, fl3 ,fl4 ,fl4 क , और fl5 अनुज्ञप्तियों के लिए अपात्र घोषित किया है