आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………………..मार्गशीर्ष
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………..चतुर्दशी
दुसरे दिन प्रातः 07.54 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
सूर्योदय……….प्रातः 07.06.34 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.51.13 पर
सूर्य राशि………………………..धनु
चन्द्र राशि……………………..वृषभ
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र…………………………रोहिणी
दोप 03.35 पर्यंत पश्चात मृगशीर्ष
योग……………………………..शुभ
दोप 04.05 पर्यंत पश्चात शुक्ल
करण…………………………..गरज
संध्या 07.08 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु…………………………….हेमंत
दिन………………………….सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
28 दिसंबर सन 2020 ईस्वी ।
अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.07 से 12.49 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 08.29 से 09.49 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
06:13:59 08:21:04
मकर
08:21:04 10:06:46
कुम्भ
10:06:46 11:40:19
मीन
11:40:19 13:11:31
मेष
13:11:31 14:52:14
वृषभ
14:52:14 16:50:51
मिथुन
16:50:51 19:04:33
कर्क
19:04:33 21:20:43
सिंह
21:20:43 23:32:32
कन्या
23:32:32 25:43:12
तुला
25:43:12 27:57:49
वृश्चिक
27:57:49 30:13:59
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..2
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.08 से 08.28 तक अमृत
प्रात: 09.48 से 11.07 तक शुभ
दोप. 01.47 से 03.06 तक चंचल
अप. 03.06 से 04.26 तक लाभ
सायं 04.26 से 05.46 तक अमृत
सायं 05.46 से 07.26 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ प्रमथनाथाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
दानेन प्राप्यते स्वर्गो दानेन सुखमश्नुते ।
इहामुत्र च दानेन पूज्यो भवति मानवः ॥
अर्थात :-
दान से स्वर्ग प्राप्त होता है, दान से सुख भोग्य बनते हैं । यहाँ और परलोक में इन्सान दान से पूज्य बनता है ।
? आरोग्यं :-
दांतों में सड़न को दूर करने के घरेलू उपाय –
2. लौंग का तेल –
एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के कारण लौंग एक बेहतरीन औषधि है तथा भारत के व्यंजनों में लौंग का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। इससे बना तेल दांतों में सड़न को दूर करने का बहुत ही अच्छा रामबाण उपाय है। लौंग का तेल कैविटी और दांत के सड़न के कारण होने वाले दर्द से आपको बहुत ही आराम देता है। लौंग में यूजीनॉल होता है, जो नैचुरल एंटीसेप्टिक हैं। इसके एंटीमाइक्रोबायल घटक विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया, कवक, और वायरस के विकास को रोकते हैं। आप लौंग के तेल को कॉटन में डिप करके दांत के प्रभावित क्षेत्र में रख सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में पद, स्थिति से लाभान्वित हो पाएँगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान रहेगी। आर्थिक मामलों में लोभ, प्रलोभन से बचें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नए अनुबंध हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। कार्य में प्रगति, उत्साह रहेगा। कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। कर्ज, लेन-देन कम होगा। भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। अनुज सहयोग करेंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक व्यापारिक योजनाओं को अंजाम दें। पुराना रोग उभर सकता है। कार्य में लापरवाही व जल्दबाजी न करें। कुसंगति से बचें। विद्यार्थी शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करेंगे। यात्रा न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कानूनी बाधा दूर होगी। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास का संचार होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। लाभकारी निवेश बढ़ेगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिल सकेगा। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आशानुरूप आमदनी होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव, निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मेहनत अधिक होगी। थकान रहेगी। व्यर्थ खींचतान में नुकसान संभव है। आर्थिक मामलों में विश्वास, भरोसे में नहीं रहें। पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। दिन प्रतिकूल रहेगा। स्वभावगत चंचलता में कमी करना होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। इच्छाशक्ति का लाभ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा सफल रहेगी। पारिवारिक वातावरण से आशान्वित रहेंगे। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रसन्नता में वृद्धि होगी। उत्तेजित न हों। लाभ होगा। रोजगार की संभावनाएँ बढ़ेंगी। महत्व के मामले सुलझेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। घर में मूल्यवान वस्तुओं को संभालना होगा। विरोधी, शत्रु शांत रहेंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी, रोजगार में उन्नति, सहयोग संभव है। आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। संतान पक्ष के स्थायित्व की बात बनेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापारिक प्रतिष्ठा, लेन-देन अन्य कानूनी परेशानी संभव है। परिवार में किसी से विवाद होने की आशंका है। व्ययवृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। दूसरों पर विश्वास न करें। अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 28 दिसंबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि अगले दिन प्रातःकाल 07:51 बजे तक रहेगी पश्चात् पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:41 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र दोपहर 03:39 बजे रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् एवं सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 04:39 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:26 से 09:45 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:45 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज त्रिपुर भैरव जयंती , सूर्य पूर्वा षाढा मे रात्रि 11:45 बजे से ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पारिवारिक सदस्यों के साथ सुंदर भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा । आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी योजना बना सकेंगे । लक्ष्मी की कृपा से आय वृद्धि होगी । कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी ।

वृषभ :~ आज का दिन स्फूर्तिला और प्रसन्नता पूर्ण रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी । सगे – सम्बंधियों या मित्रों से उपहार मिलेगा । प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपको आनंदित बनाएगा । आर्थिक लाभ है ।

मिथुन :~ आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे । आपके वाणी – व्यवहार से गलतफहमी होगी । शारीरिक कष्ट से अस्वस्थ रहेगी । परिवार में क्लेश रहेगा । आँख में पीडा होगी । खर्च अधिक रहेगा । आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे ।

कर्क :~ आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ के साथ आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद रहेगा । आय में वृद्धि होगी । व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे । पुत्र और पत्नी से लाभ होगा । उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा ।

सिंह :~ आपको कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी । आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा । जीवन में अधिक गंभीर रहेंगे । नए सम्बंध स्थापित करने या कार्य के सम्बंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले । पिता से मतभेद होगा । शुभ आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है ।

कन्या :~ शरीर में थकान , आलस और चिंता रहेगी । संतानों से मतभेद या मनमुटाव होगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वादविवाद होगा । राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा । धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा ।

तुला :~ स्वास्थ्य का ध्यान रखे । कटु वचन या खराब व्यवहार से झगड़े – विवाद होंगे । क्रोध पर संयम आवश्य रखे । हितशत्रु अधिक सक्रिय होगे । आकस्मिक लाभ होगा । समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक खर्च आपको अस्वस्थ बनाएँगे । स्त्रियाँ तथा जलाशय से दूर रहे ।

वृश्चिक :~ नौकरी – धंधा और व्यवसाय में आज आपको लाभ ही लाभ है । इसके साथ मित्रों , सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ हो सकता है । सामाजिक समारोह , पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे । आप प्रफुल्लित रहेंगे । आय के स्रोत बढ़ेंगे ।

धनु :~ आर्थिक और व्यापार करने के लिए आज शुभ है । कार्य सरलता से सफल होंगे । परोपकार की भावना रहेगी । आमोद – प्रमोद मे दिन बितेगा । नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान – सम्मान प्राप्त होगा । गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा ।

मकर :~ आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा । बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे । लेखन और साहित्य की प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी , फिर भी आपको अस्वस्थता लगेगी । परिणाम स्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी । संतानों चिंता होगी । उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरे ।

कुंभ :~ नकारात्मक विचारों से हताशा रहेगी । इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध अधिक रहेगा । खर्च बढ़ेगा । वाणी पर संयम न रहने से परिवार में मनमुटाव और झगड़े की संभावना है । स्वास्थ्य खराब होगा । दुर्घटना से बचें । ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन और मानसिक शांति देंगे ।

मीन :~ आज का दिन सुख – शांति से बितेगा । व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है । पति – पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता होगी । मित्रों तथा स्वजनों के से मुलाकात होगी । प्रेमीजनों का रोमान्स अधिक प्रगाढ़ बनेगा । सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी । उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा । (डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *