शहडोल के शासकीय गर्ल्स स्कूल में ‘पतली कमरिया मोरी…’ गाने पर शिक्षिका ने छात्राओं संग क्लासरूम में बनाई रील, वीडियो वायरल; 15 दिन में दो छात्राएं लापता, पेरेंट्स ने जताई आपत्ति, सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल

शहडोल में शासकीय गर्ल्स स्कूल के क्लासरूम में छात्राओं संग डांस करते टीचर का वीडियो सामने आया है। सोहागपुर स्थित माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में महिला टीचर ने छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करते हुए रील्स बनाई।

वीडियो में छात्राएं स्कूल ड्रेस में क्लासरूम के अंदर दिख रही हैं।

वीडियो में छात्राएं स्कूल ड्रेस में क्लासरूम के अंदर दिख रही हैं। उनके साथ एक महिला टीचर भोजपुरी गीत “पतली कमरिया मोरी हाय-हाय” पर डांस कर रही हैं। शैक्षणिक माहौल में ऐसी गतिविधि सामने आने के बाद पेरेंट्स ने नाराजगी जताई है।

देखिए 4 तस्वीरें…

क्लासरूम में छात्राओं के साथ डांस करती टीचर का वीडियो।

महिला टीचर अपने सोशल मीडिया पर छात्रों के साथ रील बनाती है।

छात्राओं के साथ गाने पर रील बनाती टीचर के कई वीडियो हैं।

क्लास रूम में मेंहदी लगवाते हुए टीचर बनवा रही रील।

प्रशासन और शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग छात्राओं की सुरक्षा पर पहले से ही गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अब टीचर का यह वीडियो पूरे शिक्षा परिसर की प्रतिष्ठा को और धूमिल कर रहा है। पेरेंट्स और समाज के लोग शिक्षा विभाग से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर से 10 दिन में दो छात्राएं लापता हैं।

शिक्षा परिसर से पिछले 15 दिन में दो छात्राएं लापता यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब इसी शिक्षा परिसर से छात्राओं के लापता होने के दो मामले पहले से दर्ज हैं। 28 दिसंबर को 12वीं की एक छात्रा हॉस्टल से घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। तत्कालीन हॉस्टल अधीक्षिका सुलोचना बट्टे की शिकायत पर सोहागपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद 8 जनवरी को 10वीं की एक और छात्रा के लापता होने की सूचना मिली। इस मामले में भी प्राचार्य देवेंद्र श्रीवास्तव की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *