रतलाम के चिकलाना में आधी रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमपी में पहली बार एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 किलो नशा, हथियार व बंदूक-कारतूस बरामद; 16 आरोपी हिरासत में, कीमत 200 करोड़ तक

रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रही इस अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की

पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रही ड्रग फैक्ट्री पर छापेमारी की।

इस दौरान मौके से 10 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग, रॉ मटेरियल और बंदूक समेत हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी अभी मौके पर ही मौजूद हैं। जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक घरेलू बाजार में 10 किलो एमडी ड्रग की कीमत 20 से 50 करोड़ और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 से 200 करोड़ हो सकती है।

कार्रवाई के दौरान सुबह पुलिसकर्मी फैक्ट्री से बाहर आए।

अधिकारियों के अलावा किसी को रेड की भनक नहीं नशे की फैक्ट्री की सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार ने टीम गठित की। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पुलिस बल के साथ ग्राम चिकलाना पहुंचे और एक मकान पर दबिश दी, जहां ड्रग्स बनाई जा रही थी। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि टीम में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

पुलिस ने आधी रात में दबिश दी। मकान के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ियां।

12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस भी मिले पुलिस को मौके से 10 किलो तैयार एमडी ड्रग के साथ भारी मात्रा में रॉ मटेरियल भी मिला है, जिससे नशा तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस शामिल हैं।

एसपी अमित कुमार भोपाल में हैं। कार्रवाई का वह भोपाल से अपडेट लेते रहे। एसपी की विशेष टीमें पिछले तीन दिन से फैक्ट्री के आसपास की रेकी कर रही थीं।

मकान में दिलावर खान पठान का परिवार रहता है जिस जगह पुलिस ने दबिश दी है वह दिलावर खान पठान का मकान है। दिलावर चिकलाना रहने वाला है। इसका पूरा परिवार इसी परिसर में रहता है। कार्रवाई के दौरान घर के एक भी सदस्य को बाहर नहीं आने दिया गया है। मीडिया को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है।

गुरुवार देर रात पुलिस सुबह तक फैक्ट्री के भीतर रही।

पहले एनसीबी या केंद्रीय एजेंसियां कर चुकीं कार्रवाई बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश का पहला ऐसा मामला है, जहां राज्य पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इससे पहले एनसीबी (NCB) या अन्य केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *