आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, ३१ दिसम्बर २०२०?

सूर्योदय: ? ०७:२४
सूर्यास्त: ? ०५:२७
चन्द्रोदय: ? १८:३४
चन्द्रास्त: ?०८:१२
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? पौष
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? प्रतिपदा – ०९:३० तक
नक्षत्र ? पुनर्वसु – १९:४९ तक
योग ? इन्द्र – १४:५२ तक
प्रथम करण ? कौलव – ०९:३० तक
द्वितीय कारण ? तैतिल – २१:३५ तक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? धनु
चंद्र ? कर्क (१३:३७ से)
मंगल ? मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०० से १२:४१
अमृत काल ? १७:२० से १८:५९
गुरुपुष्य योग ? १९:४९ से ०७:१३
सर्वार्थसिद्धि योग ? पूरे दिन
अमृतसिद्धि योग ? १९:४९ से ०७:१३
गोधूलि मुहूर्त ? १७:१७ से १७:४१
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से ००:४८
राहुकाल ? १३:३७ से १४:५४
यमगण्ड ? ०७:१३ से ०८:३०
होमाहुति ? चन्द्र – १९:४९ तक
दिशाशूल ? दक्षिण
राहुवास ? दक्षिण
अग्निवास ? पाताल (०९:३० से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर १३:३८ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
पौष कृष्ण पक्ष आरम्भ आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १९:४७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुनर्वसु नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ह, ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (हू, हे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु – ०६:०९ से ०८:१२
मकर – ०८:१२ से ०९:५४
कुम्भ – ०९:५४ से ११:१९
मीन – ११:१९ से १२:४३
मेष – १२:४३ से १४:१७
वृषभ – १४:१७ से १६:११
मिथुन – १६:११ से १८:२६
कर्क – १८:२६ से २०:४८
सिंह – २०:४८ से २३:०७
कन्या – २३:०७ से ०१:२५
तुला – ०१:२५ से ०३:४५
वृश्चिक – ०३:४५ से ०६:०५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०७:१३ से ०८:१२
अग्नि पञ्चक – ०८:१२ से ०९:३०
शुभ मुहूर्त – ०९:३० से ०९:५४
रज पञ्चक – ०९:५४ से ११:१९
शुभ मुहूर्त – ११:१९ से १४:१७
रज पञ्चक – १४:१७ से १६:११
शुभ मुहूर्त – १६:११ से १८:२६
चोर पञ्चक – १८:२६ से १९:४९
शुभ मुहूर्त – १९:४९ से २०:४८
रोग पञ्चक – २०:४८ से २३:०७
शुभ मुहूर्त – २३:०७ से ०१:२५
मृत्यु पञ्चक – ०१:२५ से ०३:४५
अग्नि पञ्चक – ०३:४५ से ०६:०५
शुभ मुहूर्त – ०६:०५ से ०७:१३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये वृद्धिकारक रहेगा। लेकिन आज आप किसी की सहायता बहुत गंभीर परिस्थितियों में ही अथवा कही फंसने पर ही लेंगे जिससे कार्यो में विलंब होगा। आज आप मेहनत की कमाई की अपेक्षा अनैतिक कार्यो से शीघ्र धन कमाने के चक्कर मे भी पड़ेंगे परन्तु इससे लाभ की जगह हानि भी हो सकती है सतर्क रहें आज आपको कोई मीठा बोलकर ठग सकता है। कार्य व्यवसाय में आज पूर्व में कई गई मेहनत का फल अवश्य ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। नौकरी वालो को उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने से काम निकालना आसान बनेगा परन्तु सहकर्मी आपसे ईर्ष्या का भाव रखेंगे। गृहस्थ में महिलाओं को छोड़ बाकी सभी शांत रहेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप परिस्थितियों में सुधार आने से राहत की सांस लेंगे। कल तक जो लोग आपके कार्यो में विघ्न डाल रहे थे अथवा आपके निर्णयों को गलत बताया रहे थे वे ही आपका सम्मान करते नजर आएंगे विशेषकर बुजुर्ग लोगो का व्यवहार आज आपके प्रति एकदम उल्टा नजर आएगा मौका देखकर आपकी प्रशंशा करने से नही चूकेंगे। कार्य व्यवसाय में भी लाभ कमाने के कई अवसर हाथ लगेंगे धन लाभ आज एक से अधिक साधनों से होगा। सरकारी कार्य आज ना करें अधिकारियों से गरमा-गरमी होने पर अधूरे रह सकते है। पारिवारिक वातावरण संतोषजनक रहेगा। सेहत का ध्यान रखे मौसमी बीमारी हो सकती है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप कर्म की अपेक्षा कल्पना में ज्यादा खोये रहेंगे। व्यवसाय स्थल पर कार्यो को अंत तक टालने का प्रयास करेंगे हानि लाभ की परवाह भी आज कम ही रहेगी। किसी उलझे सार्वजिक कार्य को सुलझाने पर आपकी बुद्धि चातुर्य की प्रशंसा होगी जिससे मन मे अतिआत्मविश्वास की भावना रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों को उपेक्षित दृष्टि से देखना मतभेद को जन्म देगा। व्यावहारिक बने अन्यथा आने वाले समय मे किसी से कार्य निकालने में परेशानी होगी। धन की आमद न्यून रहेगी उधारी के व्यवहारों को लेकर बेचैन रहेंगे समय पर किसी का धन ना लौटाने के कारण तीखी झड़प हो सकती है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अपनी ही कमियों के कारण परेशान रहेंगे गलती करने पर भी स्वीकार नही करेंगे जिससे प्रेम संबंधों में कड़वाहट आएगी महिलाये भी विवाद होने पर शांत नही बैठेंगी तुरंत जवाब देंगी जिससे माहौल ज्यादा गंभीर बनेगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा अन्य कारणों से विवाद हो सकता है। सहकर्मी मांग पूरी ना होने पर मनमानी करेंगे। कार्य क्षेत्र पर दैनिक गतिविधयां अस्त व्यस्त रहने के कारण सीमित व्यवसाय होगा धन की आमद में भी कमी आएगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिजन अथवा सहकर्मियों की छोटी-मोटी गलतियों को अनदेखा करें। नव विवाहितो का वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है विवेक से काम लें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप दैनिक कार्यो के साथ ही सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपका परोपकारी व्यवहार सम्मान दिलाएगा। अपने कार्य छोड़कर लोगो की परेशानियों को सुलझाने के लिए तत्पर रहेंगे लेकीन आज धन संबंधित सहायता सोच समझ कर ही करें धन की वापसी असम्भव रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज मध्यान तक परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही आय के साधन बन पाएंगे धन लाभ अचानक ही होगा। पारिवारिक माहौल आपसी गलतफहमी के कारण थोड़ी देर के लिये अशान्त बनेगा कुछ समय मे ही सामान्य भी हो जाएगा। हल्के फुल्के क्रोध को छोड़ स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको परिवार के बड़ो का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलेगा। आज दिन के आरम्भ में आप कोई बड़ी गलती कर सकते है लेकिन बुजुर्गो का सानिध्य रहने से बच जाएंगे। कार्य व्यवसाय में भी आज पैतृक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी लेकिन इसका लाभ तुरंत नही मिल सकेगा। आज जल्दबाजी में कार्य करने की जगह धैर्य से सोच समझ कर ही निर्णय लें समय अनुकूल है सफल अवश्य होंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा इससे बचे मान भंग हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी आवश्यकता पड़ेगी लेकिन इसमे अरुचि दिखाएंगे। मानसिक परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके अंदर उदासीनता छाई रहेगी। प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा से करेंगे लेकिन सफलता मिलनी संदिग्ध रहेगी आज व्यवसाय में थोड़ी सी भी लापरवाही करने पर आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य को मिल सकता है। धन लाभ की आज संभावनाए ही रहेंगी होगा भी तो बहुत कम। कार्य क्षेत्र पर व्यावहारिक रहेंगे फिर भी लाभ के अवसर बनाने में असफल रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्था रहेगी लेकिन अन्य परेशानियों के कारण केवल व्यवहारिकता निभाएंगे। नौकरी पेशा लोग अधिकारियों से असंतुष्ट रहेंगे कारोबारियों को काम का बोझ आज ज्यादा रहेगा इसके अनुपात में लाभ कम ही मिलेगा। परिवार के सदस्य भी स्वार्थ हेतु व्यवहार करेंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहेगा आज आप जल्दी से किसी भी कार्य को करने का साहस नही जुटा पाएंगे पर जिस भी कार्य को करेंगे उसमे कुछ संशय भी बना रहेगा। कार्य व्यवसाय में सहकर्मियों अथवा अधीनस्थों से तालमेल की कमी के कारण जहां लाभ होने था वहां हानि होगी। निवेश आज भूल कर भी ना करें उधारी के व्यवहारों में भी कमी लाये अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किसी से उधार लेने की भी आवश्यकता पड़ सकती है यथा संभव इसे कल तक निरस्त रखें लौटाने में परेशानी आएगी। महिलाये गृहस्थ को संभालने का पूरा प्रयास करेंगी लेकिन कुछ मामलों में लाचार हो जाएंगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कुछ हद तक आपके रुके कार्यो को पूर्ण कर सकेंगे लेकिन प्रत्येक कार्यो में धैर्य का परिचय देना होगा तुरंत लाभ ना मिलने से हताश ना हों कर्म करते रहें देर से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। आज सरकार संबंधित कार्यो को प्राथमिकता दें अधिकारी वर्ग का नरम व्यवहार रहने से लटके कार्यो में गति आएगी। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य भी आज कर सकते है निश्चित सफलता मिलेगी। आज आपके अचल संपत्ति के विवाद में पड़ने की संभावना है किसी से विवाद ना करें भाई बंधु आपसे असंतुष्ट रहेंगे। परिस्थितियां कैसी भी बने धन लाभ आज होकर ही रहेगा। बीच मे स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन बीते कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। आज के दिन आपका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक धन कमाना रहेगा इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। दिन के आरंभ में परिजन अथवा कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आप अधिकांश कार्यो को समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे लेकिन फिर भी धन लाभ के लिये थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा। आज कार्य क्षेत्र पर आपके विचारों का विरोध करने वाले भी होंगे जो केवल आपकी छवि खराब कर अपना हित साधने का प्रयास करेंगे परन्तु इसमे सफल नही हो सकेंगे। कार्यो से समय निकाल कर मित्र मंडली के साथ आनंद के पल बिताने का समय मिलेगा धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा भी होगी। सेहत बनी रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको अपनी किसी गलती का पश्चाताप होगा लेकिन आज का दिन कुछ अभाव में रहने के कारण इसमे सुधार करना संभव नही होगा। मन मे बहुत कुछ करने की योजना बनाएंगे लेकिन सहयोग एवं धन की कमी के कारण मन की मन मे ही रह जायेगी। बेरोजगार लोग आज कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे भाग-दौड़ करने के बाद थोड़ी आशा जागेगी लेकिन जिस लाभ के अधिकारी है उसे कोई अन्य प्राप्त कर लेगा। व्यवसायी वर्ग का भी कुछ ऐसा ही हाल रहेगा कार्य क्षेत्र पर आज अन्य लोगो के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। घरेलू वातावरण शांत रहेगा महिलाये परिजनों की भावनाओ को ध्यान में रखकर ही दैनिक व्यवस्था चलाएंगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये प्रतिकूल रहेगा। स्वभाव में परिवर्तन होने पर आज आपको बात बात पर क्रोध आएगा आवेश में आकर किसी से अपशब्द बोलने पर झगड़ा या मतभेद हो सकता है। सेहत भी आज नरम रहेगी कार्यो को बेमन से करेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे लेकिन आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण हिम्मत नही जुटा पाएंगे। धन लाभ आवश्यकता से थोड़ा कम किसी के माध्यम से हो ही जायेगा। पारिवार में कोई अकस्मात घटना घटने की संभावना है किसी भी कार्य मे जोखिम ना लें परिणाम बुरे होंगे। यात्रा आज ना करें चोटादि का भय रहेगा। परिवार की महिलाये भी शारीरिक समस्या से परेशान रहेंगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 31 दिसंबर 2020 गुरुवार संवत् 2077 मास पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 09:31 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:43 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र सायं 07:49 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दोपहर 01:38 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:36 से 03:07 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:49 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

।। आज रसिक माधुरी जयंती , गुरु पुष्य योग रात मे ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका मन वैचारिक मानसिक व्यग्रता रहेगी । अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से मन मे आद्रता रहेगी । आज किसी के साथ वाद – विवाद में न पडे । स्वजनों , स्नेहीजनों के साथ मनदुःख होगा । आपका मानभंग न हो इसका ध्यान रखे । नए कार्य के प्रारंभ में सफलता नही मिलेगी ।

वृषभ :~ आर्थिक आयोजन में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होंगे । व्यावसायिक क्षेत्र में सहयोग पूर्ण वातावरण रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पूंजी निवेश सावधानी पूर्वक करें । नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे ।

मिथुन :~ आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा । खर्च अधिक न हो ध्यान रखे । आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा । पूंजी निवेश संभल कर करें । सहकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा ।

कर्क :~ आज आपके धन की आय और व्यय अधिक होगा । आंखो के दर्द से व्यग्रता के साथ मानसिक चिंता भी रहेगी । वाणी और व्यवहार में ध्यान रखे । भ्रांति खडी न हो ध्यान रखे । मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा । आर्थिक लाभ होगा । शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होगा ।

सिंह :~ आज आपके मन में क्रोध और आवेश रहने से लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मन व्यग्र रहेगा । परिवार मे उग्र व्यवहार हो सकता है , परंतु मध्याहन के बाद आपका मन स्वस्थ होगा ।

कन्या :~ आपका आज का प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा । व्यवसाय और व्यापार में लाभ होगा । सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा होगी । वसूली के पैसे आएँगे । परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में प्रतिकूल रहेगी । वाणी में संयम रखे , असंयम से किसी से तकरार , झगडा हो सकता है ।

तुला :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यापार में उत्साह से कार्य करेंगे । पदोन्नति होगी । सरकारी कार्य सरलता से होंगे । सामाजिक मान – सन्मान बढे़गा । धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है । आय में वृद्धि हो सकती है ।

वृश्चिक :~ आज आप विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद में न पडें । व्यवसाय या व्यापार में प्रतिकुल परिस्थिति रहेगी । संतानों से मतभेद हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद घर , कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । सरकारी कार्य पूर्ण होंगे । व्यवसाय में पदोन्नति के योग है ।

धनु :~ समय सावधानी पूर्वक बरते । क्रोध से हानि की संभावना है । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे । व्यावसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । संतानों की चिंता सताएगी । प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सतर्क चले । महत्वपूर्ण कार्यो में निर्णय न ले ।

मकर :~ आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने – फिरने का और खान – पान का प्रसंग बनेगा । वाहन – सुख तथा मान – सन्मान भी मिलेगा । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा । अधिक खर्च होगा ।

कुंभ :~ आज आपको कार्य – सफलता और यश – कीर्ति मिलेगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । मध्याहन के बाद मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएँगे । जिसमे मित्रों , स्वजनों का भी समावेश करेंगे ।

मीन :~ आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा । कला के क्षेत्र में अभिरुचि बढेगी । मित्रो की भेट से आनंद होगा । विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है । प्रियपात्र के साथ भेट आनंददायी होगी । घर में सुख – शांति का वातावरण रहेगा । मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है । स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *