
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, १ जनवरी २०२१?
सूर्योदय: ? ०७:२४
सूर्यास्त: ? ०५:२८
चन्द्रोदय: ? १९:३४
चन्द्रास्त: ?०९:०१
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? पौष
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वितीया – ०९:३३ तक
नक्षत्र ? पुष्य – २०:१५ तक
योग ? वैधृति – १३:३८ तक
प्रथम करण ? गर – ०९:३३ तक
द्वितीय करण ? वणिज – २१:२४ तक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? धनु
चंद्र ? कर्क
मंगल ? मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०० से १२:४१
अमृत काल ? १३:४४ से १५:२२
गोधूलि मुहूर्त ? १७:१८ से १७:४२
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से ००:४८
राहुकाल ? ११:०४ से १२:२१
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १४:५४ से १६:११
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पृथ्वी (०९:३३ तक)
भद्रावास ? मृत्युलोक २१:२४ से
चन्द्रवास ? उत्तर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
जनवरी मास ईसवी सन २०२१ आरम्भ आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २०:१५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुष्य नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (हो, डा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (डी, डू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु – ०६:०५ से ०८:०८
मकर – ०८:०८ से ०९:५०
कुम्भ – ०९:५० से ११:१५
मीन – ११:१५ से १२:३९
मेष – १२:३९ से १४:१३
वृषभ – १४:१३ से १६:०७
मिथुन – १६:०७ से १८:२२
कर्क – १८:२२ से २०:४४
सिंह – २०:४४ से २३:०३
कन्या – २३:०३ से ०१:२१
तुला – ०१:२१ से ०३:४२
वृश्चिक – ०३:४२ से ०६:०१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०७:१३ से ०८:०८
शुभ मुहूर्त – ०८:०८ से ०९:३३
चोर पञ्चक – ०९:३३ से ०९:५०
शुभ मुहूर्त – ०९:५० से ११:१५
रोग पञ्चक – ११:१५ से १२:३९
चोर पञ्चक – १२:३९ से १४:१३
शुभ मुहूर्त – १४:१३ से १६:०७
रोग पञ्चक – १६:०७ से १८:२२
शुभ मुहूर्त – १८:२२ से २०:१५
मृत्यु पञ्चक – २०:१५ से २०:४४
अग्नि पञ्चक – २०:४४ से २३:०३
शुभ मुहूर्त – २३:०३ से ०१:२१
रज पञ्चक – ०१:२१ से ०३:४२
शुभ मुहूर्त – ०३:४२ से ०६:०१
चोर पञ्चक – ०६:०१ से ०७:१३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप स्वयं ही कलहकारी परिस्थितियों का निर्माण करेंगे। जबरदस्ती किसी के कार्यो में दखल देने अथवा बिना मांगे राय देने से बेज्जती हो सकती है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर आपको सहकर्मियों का कार्य पसंद नही आएगा और सहकर्मियों को आपका व्यवहार इससे आपसी तालमेल नही बनने के कारण सामूहिक कार्य अधूरे ही रहेंगे। धन लाभ के लिए प्रयास करेंगे फिर भी आज आय की अपेक्षा व्यय का पलड़ा भारी रहेगा। घर मे परिजनों को आपके व्यवहार से पीड़ा होगी। वादा करके मुकरने पर वातावरण अशान्त होगा। मित्र रिश्तेदार भी आज आपसे दूरी बना कर ही रहेंगे। सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरंभ में आर्थिक लाभ की संभावनाए बनेंगी इनके मध्यान के आस-पास पूर्ण होने की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आज एक साथ कई कार्यो में भाग्य आजमाएंगे इनमे से कुछ लंबित रहेंगे लेकिन शेष कार्यो से अवश्य ही कुछ ना कुछ लाभ होगा। धन लाभ के लिए आज किसी अन्य के भरोसे नही रहना पड़ेगा। नौकरी करने वाले लोगो को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी जिससे आरम्भ में थोड़ी परेशानी पर बाद में परिणाम पक्ष में रहने से प्रसन्नता मिलेगी। आज किसी पुराने परिचित से यादगार भेंट होगी कुछ समय के लिए अतीत की यादों में खोए रहेंगे। परिजनों के स्नेह में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर आज पूर्ण संतुष्ट नही रहेंगे।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये साधारण रहेगा। आज आप मानसिक रूप से शांत एवं संतुष्ट रहेंगे लेकिन महिलाओ के मन मे कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी अपना काम बनाने के लिये आज किसी की बुराई करने से भी नही चूकेंगी।
कार्य व्यवसाय की गति सामान्य से कुछ कम रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आज हो जाएगी। आज आप अन्य लोगो से अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी का कार्य स्वयं करने में आनाकानी करेंगे। सहकर्मी अधिकारियों से आपकी चुगली कर सकते है सतर्क रहें। धन लाभ परिश्रम करने के बाद ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार में आपको छोड़ अन्य सभी कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे। घर किसी सदस्य की सेहत खराब रहेगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन शुभ फलदायी है आज आप दिन के आरंभ में अपने कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे परन्तु धीरे धीरे व्यस्तता बढ़ने के साथ ही कार्य शैली में निखार आएगा मानसिक रूप से चंचल भी रहेंगे महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा होगी इसलिये किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें धन लाभ आज अचानक होगा दुबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मेहनत का उचित फल मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आज आपके ऊपर कोई आरोप भी लग सकता है जिससे परिवार में गलतफहमी पनपेगी परिजन आपकी बातों पर आज मुश्किल से ही यकीन करेंगे। महिलाये आज ज्यादा सतर्क रहें ज्यादा हंसना भी नुकसान करा सकता है। सेहत में सुधार आएगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी परिस्थितियां आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाली है धन संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य आज निरस्त करने ही बेहतर रहेगा। आज आप किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें। धन को लेकर घर एवं बाहर विवाद के प्रसंग बनेंगे विवेक से काम ले अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। नौकरी वाले लोगो के अधिकारियों से मतभेद रहेंगे फिर भी मनमारके इच्छा के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। मित्र परिचित भी आपसे मतलबी व्यवहार करेंगे किसी से आज कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। धन के साथ ही आरोग्य में भी कमी आएगी। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखी ना करे।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको सभी जगह से मान-सम्मान दिलाएगा। आज आपकी जीवनशैली भी उच्चवर्गीय जैसी रहेगी। कैसी भी परिस्थितियां हो खर्च करने से पीछे नही रहेंगे आडम्बर भी आज कुछ अधिक रहेगा। महिलाये भी आज दिखावा करने से नही चूकेंगी आवश्यकता से अधिक खर्च कर बाद में पछताएगी। कार्य व्यवसाय आशानुकूल रहेगा किसी पुराने अनुबंद से धन लाभ होगा। राज पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है सरकारी कार्यो में ढील ना दे आज पूरे तो नही होंगे लेकिन सफलता की संभावना अधिक रहेगी। घर का वातावरण मिला जुला रहेगा सभी सदस्य अपने कार्य मे मस्त रहेग।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके अनुकूल बना हुआ है लेकिन आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्यो को लेकर अन्य के भरोसे बैठना पड़ेगा जिसमे निराशा मिलने की संभावना अधिक है आज अपने बलबूते जो भी कार्य करेंगे उसमे देर से ही सही आशाजनक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन आर्थिक लाभ समय पर ना होने के कारण आगे के कार्य प्रभावित होंगे। आज धन लाभ एवं खर्च बराबर रहने से संतुलन बना रहेगा। सहकर्मी आपसे कुछ अपेक्षा रखेंगे इसमे टालमटोल ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर के सदस्य मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन बुजुर्ग आपकी खर्चीली वृति से असंतोष जताएंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी आपके लिए विशेष नही रहेगा। आज आप संचित धन के ऊपर ही निर्भर रहेंगे आर्थिक लाभ होते होते टल ने पर निराश होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज भय का वातावरण रहेगा अपनी किसी कमजोरी को लेकर मन मे चिंतित रहेंगे परन्तु जाहिर नही होने देंगे। विरोधी आपके लचीले व्यवहार का फायदा उठाएंगे लेकिन सहकर्मियों का सहयोग आवश्यकता पड़ने पर मिल जाएगा। आज ना चाह कर भी किसी से उधारी का व्यवहार करना पड़ेगा। खर्च आज कम रहने से आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। घरेलू कामो में टालमटोल करने पर वातावरण उग्र होगा कुछ समय मे स्वतः ही सामान्य भी हो जाएगा। आलस्य अधिक रहेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी आप किसी ना किसी कारण से परेशान रहेंगे। सेहत आज भी प्रतिकूल रहेगी लेकिन कल की अपेक्षा में थोड़ा सुधार अवश्य आएगा। व्यवसाय की स्थिति भी दयनीय रहेगी दैनिक खर्च निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने में असफल रहेंगे भाग्य साथ ना देने के कारण दिन भर की भागदौड़ व्यर्थ जाएगी। लेकिन बेरोजगार लोग आज प्रयास करने में कमी ना रखें शीघ्र ही किसी रोजगार से जुड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल रहेगा घरेलू कार्य सुलझने की जगह और अधिक उलझेंगे। भाई बंधुओ में आत्मीयता की कमी रहेगी। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से कुछ राहत अनुभव करेंगे।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उलझनों वाला रहेगा। आज कोई भी कार्य भाग दौड़ किये बिना बनाना संभव नही रहेगा व्यवसायी वर्ग भी आज मंदी रहने के कारण लेदेकर काम बनाने के चक्कर मे रहेंगे बाद में असकमात धन लाभ हो जाने से पश्चाताप करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संपत्ति संबंधित कार्यो में थोड़ी परेशानी के बाद नतीजा आपके पक्ष में ही रहेगा। दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में मध्यस्थता करनी पड़ेगी परन्तु पक्षपात का आरोप लग सकता है निष्पक्ष होकर फैसला करें सम्मान में वृद्धि होगी। घरेलू वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में विकार आएगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरंभ में आप किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे लेकिन बाद में उसी कार्य को करने पर धन लाभ के साथ ही सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले जातक आज अपने मृदु व्यवहार के कारण अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे लेकिन सहकर्मियों को इससे जलन हो सकती है फिर भी निश्चिन्त रहे आज कोई चाहकर भी आपका अहित नही कर सकता। व्यवसायी वर्ग जिसभी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे जय होगी धन की आमद एकसाथ ना होकर रुक रुक कर होगी जिससे अन्य कार्य आरम्भ करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गृहस्थ में आपकी बातों को महत्त्व दिया जाएगा भाइयो से फिर भी आज राग द्वेष बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता बढ़ेगी। सेहत उत्तम रहेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई रहेगी लेकिन इसका सही जगह प्रयोग नही करेंगे। प्रत्येक कार्य वह चाहे घरेलू हो अथवा व्यावसायिक उसमे कुछ ना कुछ नुक्स ही निकालेंगे इससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है साथ ही परिजनों से कलह भी हो सकती है। आप आज सम्मान पाने के लिये अन्य लोगो के आगे स्वयं को हद से ज्यादा बुद्धिमान के रूप में पेश करेंगे लेकिन आज आपके विचार अन्य लोगो से कम ही मेल खाएंगे सम्मान मिलने की जगह हास्य के पात्र बन कर रह जाएंगे। कारोबार की दशा नीचे जाएगी किसी के सहयोग से खर्च लायक आमदनी हो ही जाएगी। सेहत ठीक रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 01 जनवरी 2021 शुक्रवार संवत् 2077 मास पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 09:41 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:44 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र रात्रि 08:15 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:17 से 12:38 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:43 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप अधिक भावनाशील रहेंगे , किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचेगी । माताजी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्थाई संपत्ति के मामले में कोई निर्णय नही ले । मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम रहेगा । स्वाभिमान भंग होगा ।
वृषभ :~ आप तन , मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे । परिवार मे घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे । मित्रों के साथ प्रवास होगा । आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी । भाग्यवृद्धि है । भाई – बंधुओं का सहयोग मिलेगा । व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे ।
मिथुन :~ विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरे होंगे । आर्थिक आयोजन कर सकेंगे । मिष्ठान्न भोजन प्राप्त होगा । विद्यार्थियों के लिए मध्यम है । स्नेहीजनों और मित्रों की मुलाकात से आनंद होगा । व्यापार में अनुकूलता रहेगी । आय में वृद्धि होगी ।
कर्क :~ आज भावनाओं के प्रवाह में रहेंगे और कुटुंबीजन , मित्र तथा सगे – सम्बंधी सहभागी बनेंगे । भेंट – सौगात की प्राप्ति होगी । स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जा सकते है । मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे । आनंददायक प्रवास होगा । धनलाभ होगा ।
सिंह :~ आज अधिक चिंता और भावनाओं के कारण शारीरिक और मानसिक व्यग्रता और अस्वस्थता रहेगी । गलत दलील बाजी और वाद – विवाद तथा संघर्ष होगा । कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखे । वाणी और व्यवहार में संयम रखे । आय की अपेक्षा अधिक खर्च होगा । गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें ।
कन्या :~ व्यापार – धंधे में विकास के साथ – साथ आय भी बढ़ेगी । नौकरी पेशावालों को लाभ मिलेगा । वैवाहिक जीवन में सुख – संतोष होगा । पत्नी , पुत्र और बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा । मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा । स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे ।
तुला :~ परिवार में आनंद और उत्साह रहेगा । आफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति हो सकती है । माताजी से लाभ होगा । गृह सजावट का काम हाथ में लेंगे । आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखेंगे ।
वृश्चिक :~ आज हर विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा । थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मन में चिंताएँ रहेगी । नौकरी – व्यवसाय में अवरोध आएंगे । उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद – विवाद में न उतरे । विदेशगमन के अवसर बनेंगे अथवा विदेश में बसनेवाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे ।
धनु :~ आज आप वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखे , अन्यथा अनर्थ हो सकता है । सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा । मानसिक व्यग्रता रहेगी । खर्च में वृद्धि होगी । निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें ।
मकर :~ विचार , व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी । फिर भी आप परिवारजनों औऱ मित्रों के साथ खुशीपूर्वक अपना दिन बिताएंगे । तन – मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी । व्यवसाय में वृद्धि होगी । दलाली , ब्याज , कमिशन द्वारा आय में वृद्धि होगी । भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक जीवन में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।
कुंभ :~ आज किए गए कार्य में आपको यश , कीर्ति और सफलता मिलेगी । परिवार में मेल – जोल रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी । आपके विचार और व्यवहार में भावुकता रहेगी । नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे । नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा । काम में ही खर्च होगा । विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी ।
मीन :~ कल्पना मे रहना पसंद करेंगे । साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट करेंगे । विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है । प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य मिलेगा । शेयर – सट्टा में लाभ होगा । मानसिक संतुलन बनाए रखे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।