दीपिका पादुकोण ने करोड़ों फैंस को दिया ये झटका

बॉलीवुड  की ‘मस्तानी’ यानी दीपिका पादुकोण  के सोशल मीडिया  के अकाउंट्स क्या हैक हो गए हैं? आप सोच रहे होंगे नए साल के पहले दिन भला ये कैसे सवाल हैं. लेकिन खबर ही कुछ ऐसी है. नए साल 2021 की शुरुआत से पहले दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक , ट्विटर  और इंस्टाग्राम  से सभी पोस्ट गायब हो गए हैं. अब ये सवाल लाजीमी है कि उन्होंने ये पोस्ट खुद डिलीट किए हैं या उनका अकाउंट हैक हो गया है. दीपिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, ऐसे में अब उनके चाहने वालों के लिए ये एक चिंता का विषय है.दीपिका पादुकोण  को इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं. वहीं ट्विटर और फेसबुक पर भी उनके काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

ऐसे में न्यू ईयर से पहले एक झटके में उनके अकाउंट से सारी पोस्ट का इस तरह गायब हो जाना कई सवाल खड़े करता है.जैसे ही ये ‘जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्ट डिलीट हुए, उनके फैंस को आश्चर्य होने कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.

यह देखना बाकी है कि क्या यह उनकी नई फिल्म के लिए प्रमोशन की रणनीति का हिस्सा तो नहीं है. फैंस को अब ये जानने के लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा. दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ फिलहाल राजस्थान में हैं और वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हैं. इस साल दीपिका की जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची. दीपिका पादुकोण का ड्रग्स केस में नाम आने के बाद खूब किरकिरी हुई थी.

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शकुन बत्रा की फिल्म, ‘महाभारत’, ‘पठान’ और प्रभास स्टारर फिल्म जिसका अभी टाइटल सामने नहीं आया है. सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ वह एक फिल्म कर रही हैं, जिसकी शूटिंग के दौरान उन्हें स्पॉट किया गया था. इन फिल्मों के अगले साल रिलीज होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *