भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें 8 जनवरी से फिर शुरू होंगी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया ऐलान

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन  पाए जाने के बाद हवाई सेवाओं  पर लगाई रोक को हटाया जा रहा है. शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी    ने कहा कि 8 जनवरी से भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा एक बार फिर शुरू होगी.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा ब्रिटेन के उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के प्रसार को देखते हुए 21-22 दिसंबर की मध्यरात्रि से ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही देश से भी ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी। केंद्र सरकार ने उसे तब 7 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है।

हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बयाया कि भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें 8 जनवरी, 2021 से फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 23 जनवरी तक दोनों देशों के बीच एक सप्ताह के दौरान केवल 15-15 उड़ानों की ही अनुमति होंगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ब्रिटेन के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से उड़ानें संचालित होंगी। बता दें कि सबसे पहले ब्रिटेन में कोरोना वायरस का स्ट्रेन मिला था।

ब्रिटेन में पाया गया कोराना वायरस का नया स्ट्रेन अब तक भारत, डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान, चीन और सिंगापुर में भी मिल चुका है। भारत के बाद अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोना के नए स्ट्रेन सामने आया है। पाकिस्तान ने मंगलवार को ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *