मोबाइल शॉप में युवक ने मुंह में दबाई बैटरी, 3 सेकंड में हुआ जोरदार ब्लास्ट; लिथियम बैटरी से निकली जहरीली गैसें, दर्दनाक हादसा CCTV में कैद—भारत, चीन या ताइवान? लोकेशन पर सस्पेंस

मोबाइल बैटरी पर अपनी जीभ से Saliva (थूक) लगाकर चेक करना या उसे दांतो के बीच दबाकर चेक करना दोनों बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। मोबइल में लगने वाली बैटरी के अंदर लिथियिम और केमिकल इलेक्ट्रोलाइट जैसी चीजें होती है। जिस पर दांत का दबाव पड़ते ही शॉर्ट-सर्किट होने के पूरे चांसेज होते हैं।

इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल है और उसमें जो नजारा हमें देखने को मिल रहा है, वह कुछ ऐसा ही है। एक बंदा मोबाइल शॉप पर खड़े-खड़े बैटरी को मुंह में डालकर दांतों से दबा रहा होता है। जिससे बैटरी ब्लास्ट हो जाती है। लिथियिम और केमिकल इलेक्ट्रोलाइट जैसे चीजों से तैयार बैटरी के इस तरह ब्लास्ट होने से जहरीली गैसे निकलती है, जो गले-फेफड़े के साथ-साथ मुंह को भी भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर ऐसा होता है!

यूजर्स कमेंट सेक्शन में इस बैटरी विस्फोट को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस नजारे को देखने वाला हर यूजर शॉक्ड है और पोस्ट पर अपनी राय दे रहा है।

  • पहला कमेंट- ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर लिथियम में आग पकड़ लेता है।
  • दूसरा कमेंट- ये लोग आखिर कब सीखेंगे
  • तीसरा कमेंट- भाई, उन अनचाहें विचारों को जीतने दो। शायद उसने कभी सिर्फ इसी तरह के विचार ही सोचे होंगे।
  • चौथा कमेंट- लोगों को अधिक जागरिक होने की जरूरत है।

बैटरी को दांत से क्यों दबाया?

बैटरी को दांत से दबाकर चेक करना बंदे की बहुत बड़ी गलती होती है। जैसा कि आप आगे वीडियो में भी देखने वाले है। लेकिन उस नजारे को अगर आंखों देखा हाल बयां किया जाए, तो वह कुछ ऐसा होता है कि जैसे ही बंदा मुंह में बैटरी को रखकर दांतों से दबाता है। उसके महज 3 सेकंड के अंदर एक जोरदार धमाका होता है। जिसमें उसका मुंह बुरी तरह जख्मी हो जाता है।

बैटरी फटते ही उसमें से आग की लपटे निकलती है और जिस बंदे के मुंह में बैटरी होती है। वह पीछे जाकर गिरता है और दुकान में मौजूद बाकी लोगों में अफरा तफरी मच जाती है। करीब 24 सेकंड का फुटेज इसी के साथ खत्म हो जाता है।

बैटरी के साथ बिल्कुल न करें ये मजाक

आपके साथ जीवन में कभी ऐसी दुर्घटना न हो, इसके लिए जीवन में ये 4 बातें जरूर ध्यान में रखें:-

  • ऐसे ब्लास्ट से बचने के लिए फूली हुई, हॉट या खराब बैटरी का इस्तेमाल तुरंत बंद करें।
  • बैटरी को कभी भी मुंह, दांत या हाथ से दबाकर न देखें। वरना ऐसा धमाका हो सकता है।
  • बच्चों से तो बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक के पार्ट्स को दूर रखें। साथ ही बैटरी को आग, पानी, चाकू, कील आदि से भी दूर रखें।
  • खराब बैटरी को कूड़े में फेंकना विकल्प नहीं है। इसे अथरॉइज्ट E-Waste (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) के पास फेंके।

इस वीडियो को ‘भारत में एक व्यक्ति ने बैटरी चबाने का फैसला किया – वह उसके मुंह में फट गई और उसमें आग लग गई।’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। जिसे अब तक 8 लाख 62 हजार व्यूज और 12 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 700 से ज्यादा कमेंट्स भी आए है। RT के मुताबिक, यह मामला भारत का है, जिसकी NBT पुष्टि नहीं करता।

यह घटना कहां की है? पूछे जाने पर ग्रोक अलग-अलग लोगों को विभिन्न जवाब दे रहा है। कही वह इस घटना को चीन से जोड़कर बता रहा है, तो कही ताइवान की बता रहा है। ऐसे में X के AI की बात को भी यहां पर वेरिफाई नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *