इंडिगो फ्लाइट से गुवाहाटी पहुंची महिला को टूटा मिला Fragile टैग वाला लगेज, ₹1500 के वाउचर से नाराज़ पैसेंजर का वीडियो वायरल; एयरलाइन ने मांगी डिटेल्स और दी सफाई”

Indigo Broken Luggage: इंडिगो की फ्लाइट से गुवाहाटी पहुंचने के बाद महिला पैसेंजर को उसका लगेज डैमेज मिलता है। जिसके बाद एयरलाइन की तरह से उसे मुआवजा तो दिया जाता है। लेकिन वो उसमें संतुष्ट नहीं होती और एयरपोर्ट पर ही वीडियो बनाना चालू कर देती है। मामला वायरल देख एयरलाइन ने भी इस पर अपना जवाब दिया है।

इंडिगो जैसी नामी एयरलाइन में सफर करने के बाद अगर एयरपोर्ट पर पैसेंजर को उसका लगेज डैमेज मिले, तो उसका नाराज होना लाजमी है। इंटरनेट पर ऋतिका ने जो वीडियो शेयर की है, वो उसमें भी एयरलाइन के स्टाफ के सामने ही अपना गुस्सा निकालती नजर आ रही है। ऋतिका उनसे कह रही है कि मेरे लगेज के डैमेज का मुझे जो मुआवजा दिया जा रहा है, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। हालांकि, स्टाफ उनसे शांति से डील कर रहा है।

इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर को मिला टूटा लगेज

लगेज को डैमेज करके वाउचर दे रहे हैं

इंडिगो से उतरने के बाद पैसेंजर अपना सामान दिखाते हुए कहती है कि ‘ये मेरा लगेज टूटा है। इसका टायर पूरा डैमेज कर दिया है इंडिगो ने और अब सर मुझे 1500 रुपये का वाउचर दे रहे हैं इसके लिए।’ ऋतिका बोलती है कि ‘मेरा VIP का बैग है, मैं जस्ट अभी गुवाहाटी पहुंची हूं, और मुझे इसके लिए रिप्लेसमेंट कुछ नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ 1500 का वाउचर दिया जा रहा है। जिससे मैं संतुष्ट नहीं हूं और मैं जस्ट अभी-अभी पहुंची हूं।’

Fragile कटैगरी क्यों है फिर?

ऋतिका इससे ज्यादा कुछ नहीं बताती और हमें इसके बारे में पता भी नहीं है। लेकिन अगर कभी आपका भी इंडिगो से लगेज डैमेज हो जाए, तो उसके लिए आप बेहतर होगा कि X पर भी शिकायत करें। क्योंकि बाकी प्लेटफॉर्म की तुलना में कंपनियां वहां ज्यादा सक्रिय होती है।

हालांकि, इसे सरासर लापरवाही ही कहा जाएगा कि जब किसी पैसेंजर ने अपने बैग को Fragile यानी टूटने-फूटने वाली कटैगरी में मेंशन किया है तो आपने उसका ख्याल क्यों नहीं रखा? एयरलाइन की इस हरकत पर कई सवाल उठते है:-

  • अगर लगेज Fragile है, तो उसका ध्यान क्यों नहीं रखा गया?
  • अगर टूटने-फूटने या कमजोर कटैगरी वाले सामान का आप ध्यान नहीं रख सकते, तो यह कटैगरी किस काम की?
  • क्या लगेज के डैमेज होने पर 1500 का वाउचर दे देना काफी है?
  • पैसेंजर के सामान का ध्यान न रखना, उसके भरोसे से भी खिलवाड़ है। ऐसे में क्या एयरलाइन इससे होने वाले नुकसान के लिए तैयार है?
  • माना कि हर लगेज के साथ ऐसा नहीं होता। लेकिन अगर 1 भी लगेज फ्लाइट से डैमेज उतरता है तो उसकी जिम्मेदारी बस वाउचर देने तक ही सीमित क्यों है?

​मेरा लगेज जंग पर गया था

इंस्टाग्राम पर डाली गई इस पोस्ट के कैप्शन में ऋतिका कम से कम यहीं लिख रही है। 10 लाख व्यूज वाल इस Reel के कैप्शन में ऋतिका गुड्डू (@ritikabharara_) लिखती है कि ‘फ्लाइट बुक की, लेकिन सूटकेस टूटा हुआ मिला। इसे यादगार बनाने के लिए @IndiGo6E का धन्यवाद!’ वीडियो के अंदर महिला ने यह भी लिखा है कि ‘मैं ट्रिप पर गई थी और मेरा लगेज जंग पर गया था।’

1500 में रिपेयर हो जाएगा

जो लोग कमेंट सेक्शन में यह लिख रहे है कि ‘1500 में रिपेयर यानी बन जाएगा।’ सवाल बैग बनवाने का नहीं, बल्कि एयरलाइन पर भरोसा करने का है कि वो सामान को सेफ रखेगी। लेकिन ऐसी चीजें सामने आने पर पैसेंजर का भड़कना लाजमी है। खैर, इंडिगो ने भी इस मामले में जवाब देते हुए ऋतिका से PNR समेत बाकी डिटेल्स मांगी है। जिस पर ऋतिक ने भी जवाब दिया है और मामले में एक्शन लेने की डिमांड भी की है।

पोस्ट पर यूजर्स ने भी कई कमेंट्स किए है। जिसमें एक ने तो यहीं लिखा है कि ‘1500 में रिपेयर हो जाएगा।’ जबकि दूसरे ने कहा है कि ‘आजकल फेमस होने के लिए हर कोई इंडिगो ही चुन रहा है।’ तीसरे यूजर ने कहा कि वाउचर नहीं आपको कैश की डिमांड करनी चाहिए। वहीं चौथे यूजर ने कमेंट किया है कि बात पैसे की नहीं, बैग बनवाने जाने की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *