जबलपुर में रोड रेज से खूनखराबा: बाइक से कार टकराने के बाद बहस, 6 बदमाशों ने फर्नीचर कारोबारी आकांश साहू पर चाकू से हमला किया; इलाज के दौरान मौत

जबलपुर में रविवार देर रात कार और बाइक की भिड़ंत के बाद कार चला रहे फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रांझी थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास हुई। घायल कारोबारी आकांश साहू ने इलाज के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ा।

मामला रांझी थाना क्षेत्र का है। यहां कार ड्राइवर की हत्या कर दी गई।

मृतक का नाम आकांश साहू (27) है। वह आधारताल का रहने वाला था और फर्नीचर का व्यवसाय करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कार आकांश की है। वह बाइक से टक्कर के बाद खड़ा रहा।

दुर्गा मंदिर के पास हुई आमने-सामने की टक्कर

घटना रविवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। कार और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान बाइक सवार युवक ने कार चालक आकांश के साथ गाली-गलौज की। विवाद बढ़ा तो आरोपी ने अपने 5 साथियों का बुलाया और आकांश पर चाकू से हमला कर भाग निकला।स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल आकांश को जिला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोस्तों से मिलकर लौटते समय हुआ हमला

आकांश साहू रविवार रात दोस्तों से मिलकर गोकलपुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसे के बाद उस पर हमला हुआ। रांझी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।सोमवार को रांझी सीएसपी सतीश साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *