कानपुर VIP रोड पर रईसजादे का कहर: नशे में धुत तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा ने लैम्बॉर्गिनी से लोगों को रौंदा, बुलेट सवार समेत कई घायल, नया VIDEO वायरल—बाउंसर गोद में उठाकर भागते दिखे, एफआईआर दर्ज और कार सीज

कानपुर में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है. कार से लोगों के रौंदने के बाद बाउंसर शिवम को लैम्बॉर्गिनी से बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं.  वीडियो में शिवम मिश्रा साफ साफ दिखाई दे रहा है. जिसमे बाउंसर उसको गोद में लेकर दूर चले जाते हैं.

वहीं, पुलिस का कहना है कि कार कथित तौर पर तंबाकू व्यापारी चला रहा था. लैम्बोर्गिनी को सीज कर लिया गया है. मामले में पहले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन कुछ घंटों बाद एफआईआर में शिवम मिश्रा का नाम भी जोड़ दिया गया.

रविवार 8 फरवरी की दोपहर कानपुर की वीआईपी रोड पर रफ्तार का नंगा नाच देखने को मिला. शहर के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी रसूख के नशे में जो सामने आया,उसे रौंदता चला गया. किसी को टक्कर मारी तो किसी को 10 फीट ऊपर उछाल दिया. फिलहाल रईसजादे शिवम पर एफआईबार दर्ज हो चुकी है.

कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी के बेटे ने ऐसे गाड़ी चलाई, जैसे पूरी सड़क उसी के लिए खाली हो. इस दौरान वो नशे में धुत बताया जा रहा था. नशे में करोड़ों की लग्जरी गाड़ी लेकर सड़क पर उतरे कारोबारी के बेटे ने बुलेट सवार को पीछे से तेज टक्कर मारी. इस टक्कर से बुलेट पर सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. बुलेट को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश में जुटा कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी कार सीधे डिवाइडर में जा घुसी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *