भारत पर बयानबाजी करने वाले ट्रंप के कॉमर्स सेक्रेटरी का कबूलनामा: हॉवर्ड लुटनिक ने एपस्टीन के बदनाम आइलैंड दौरे और पत्नी संग लंच की बात मानी

डोनाल्ड ट्रंप के कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने कांग्रेस के सामने जेफरी एपस्टीन से रिश्ते की बात कबूल की है। लुटनिक ने कहा कि उन्होंने एपस्टीन के आइलैंड का दौरा किया था और उसके साथ लंच किया था।

लुटनिक ने पत्नी के साथ एपस्टीन के आईलैंड पर जाने की बात कबूली है(

वॉशिंगटन: भारत को धमकाने वाले अमेरिका के वाणिज्य मंत्री (कॉमर्स सेक्रेटरी) हॉवर्ड लुटनिक ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंध होने के बात कबूल की है। लुटनिक ने स्वीकार किया है कि उन्होंने साल 2012 में एपस्टीन के बदनाम आइलैंड का दौरा किया था। लुटनिक ने मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस के सामने गवाही देते हुए इसकी पुष्टि की और बताया कि उन्होंने एपस्टीन के साथ उसके प्राइवेट कैरिबियन आइलैंड पर लंच किया था। आरोप है कि एपस्टीन के इस आइलैंड पर बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा लड़कियों का यौन शोषण हुआ था।

एपस्टीन की पत्नी भी थी साथ

कमेटी ने जब एपस्टीन के प्राइवेट आइलैंड पर जाने के बारे में सवाल किया तो लुटनिक ने कहा, ‘यह सच है। मैंने उनके साथ लंच किया था, जब मैं एक बोट पर फैमिली वैकेशन पर जा रहा था।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘मेरी पत्नी, मेरे चार बच्चे और नैनी भी साथ थे। हमने आइलैंड पर लंच किया। करीब 1 घंटे रहे।’

लुटनिक ने आइलैंड पर जाने की बात तो कबूल की लेकिन कहा उन्हें याद नहीं है कि वह वहां क्यों गए थे। उन्होंने कहा, मुझे याद नहीं कि हमने ऐसा क्यों किया, लेकिन हमने ऐसा किया। उन्होंने कमेटी को यह भी बताया कि 14 साल में वह एपस्टीन से सिर्फ तीन बार मिले थे। वहीं, दोनों के बीच करीब 10 ईमेल भेजे गए।

साल 2012 में आइलैंड पर गए थे लुटनिक

हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े 30 लाख पन्नों के दस्तावेज, तस्वीरें और वीडियो जारी किए थे। इन फाइल्स से बता चला कि लुटनिक 23 दिसम्बर 2012 को एपस्टीन के लिटिल सेंट जेम्स आईलैंड पर गए थे। ईमेल्स से पता चलता है कि लुटनिक की पत्नी ने एपस्टीन के सहायक से उस सुबह संपर्क किया था और उनकी बोट को आइलैंड के पास एंकर करने के लिए मदद मांगी थी

इसके पहले हॉवर्ड लुटनिक कहते रहे थे कि उन्होंने साल 2005 में एक मुलाकात के बाद एपस्टीन से रिश्ते तोड़ लिए थे। उन्होंने कहा था कि उस मुलाकात में एपस्टीन ने सेक्शुअली आपत्तिजनक बात कही थी। लुटनिक ने कांग्रेस को पहले बताया था कि उस दिन के बाद उन्होंने एपस्टीन के साथ कभी एक कमरे में न रहने की कसम खाई थी।

लुटनिक ने भारत के खिलाफ उगला था जहर

हॉवर्ड लुटनिक ट्रंप के उन मंत्रियों में हैं, जो भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करते रहे हैं। पिछले साल एक बयान में लुटनिक ने कहा था कि भारत अमेरिका से माफी मांगेगा। सितम्बर में ब्लूमबर्क को दिए एक इंटरव्यू में लुटनिक ने कहा था कि भारत अमेरिका से माफी मांगते हुए व्यापार वार्ता की गुहार लगाएगा। इस साल की शुरुआत में लुटनिक एक बयान में कहा था कि भारत और अमेरिका में डील इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *