राहुल के आरोपों पर पुरी का पलटवार: ‘एपस्टीन से पर्सनली नहीं मिला, आइलैंड से कोई संबंध नहीं’, संसद में तेज हुआ सियासी घमासान

लोकसभा में LoP राहुल गांधी द्वारा एपस्टीन फाइल्स को लेकर लगाए गए आरोप पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जवाब दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कभी भी एपस्टीन से पर्सनली नहीं मिले हैं और न ही उनका एपस्टीन के आईलैंड से कोई लेना देना है।

एप्सटीन विवाद पर बोले हरदीप सिंह पुरी

दुनियाभर में एपस्टीन  फाइल्स को लेकर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि इन फाइल्स में भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी नाम है। अब राहुल गांधी के आरोपों पर मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने करारा जवाब दिया है। हरदीप पुरी ने कहा है कि उन्होंने एपस्टीन से तब मुलाकात की थी जब वो IPI संस्था में काम करते थे। उन्होंने कहा है कि विदेश सेवा से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने IPI ज्वॉइन की थी और IPI में उनके बॉस एपस्टीन को जानते थे। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 8 साल में उनकी एपस्टीन से तीन बार मुलाकात हुई।हालांकि, उन्होंने ये साफ कर दिया है कि उनका एपस्टीन आईलैंड से कोई लेना-देना नहीं है और वह एपस्टीन से कभी पर्सनली मिले भी नहीं हैं।

कॉमन सेंस वाली मीनिंग तो समझ लो’

हरदीप सिंह पुरी ने कहा- “एक हमारे युवा नेता हैं (राहुल गांधी), जिन्होंने पार्लियामेंट में कुछ बातें रखी, जिन्हें आधारहीन आरोप लगाने की आदत है। एक हमारे नेता हैं (पीएम मोदी) जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को 10वें पायदान से चौथे पायदान पर लाया और एक दूसरे नेता हैं जो कभी कभार देश मे आते हैं, संसद में अपनी बात करते हैं और भाग जाते हैं। ये वही नेता है जो मनमोहन सिंह की सरकार के समय अध्यादेश को फाड़ देते हैं। ये वही नेता हैं जो एकबार बता रहे थे कि एक ब्राजीलियन मॉडल ने 21 जगह वोट बना लिया। ये नेता कहते हैं कि हमारी इकॉनमी डेड इकॉनमी है। डिक्शनरी की मीनिंग नहीं पता तो कम से कम कॉमन सेंस वाली मीनिंग तो समझ लो |

एपस्टीन से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला’

हरदीप सिंह पुरी ने कहा- “इन्होंने हमारा नाम आज संसद में लिया। कहा मेरा नाम भी एपस्टीन फाइल में है। बता रहे थे कि 3 मिलियन ईमेल सामने आए हैं। मैं उस वक्त नौकरी में नहीं था। उस समय मैं इंटरनेशनल पीस इंस्टीटूट का सेक्रेटरी जनरल था। एपस्टीन से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला। 8 साल में 3 बार मिला था। ये बात 2009 की है। मैं खुद व्यक्तिगत रूप से एपस्टीन से नहीं मिला। मैं लिंकडिन के फाउंडर रिड हॉफमैन से मिला, मैंने इनको ईमेल किया था जो CC एपस्टीन भी किया।”

मैं डिजिटल इंडिया की बात कर रहा था’

हरदीप सिंह पुरी ने कहा- “13 नवंबर 2014 का मेल है। लिंकडिन के फाउंडर को मैंने एक प्राइवेट व्यक्ति के तौर पर ईमेल किया था। इसमें कहा था कि इंडिया में डिजिटाइजेशन बहुत रफ्तार से बढ़ रहा है। लिंकडिन के फाउंडर को खुद इंडिया जाकर देखना चाहिए, वे अपने लिंकडिन के फॉलोवर को बढ़ा सकते हैं। मैं डिजिटल इंडिया की बात कर रहा था। इसके बाद एपस्टीन ने रीड हॉफमैन को एक ईमेल किया थ। इसमें मेरे लिए लिखा कि ये Two Face Person है। अगर सांप और भारतीय दिखे तो पहले भारतीय को मारो। आरोप लगाने से पहले एक बार ईमेल पढ़ तो लेते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *