महाशिवरात्रि 2026: उज्जैन में 10 लाख श्रद्धालुओं के लिए ‘स्मार्ट ट्रैफिक प्लान’, महाकाल मंदिर रूट गूगल मैप से नियंत्रित; 1500 पुलिसकर्मी, 200 CCTV और ड्रोन निगरानी

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने एक बार फिर गूगल मैप की मदद ली है। नववर्ष की तरह इस बार भी वाहनों से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और आईटी टीम मिलकर मैप रूट को नियंत्रित करेगी। जहां भीड़ अधिक होगी या पार्किंग फुल हो जाएगी, वह रास्ता या पार्किंग लोकेशन मैप पर दिखाई नहीं जाएगी, ताकि ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन सुचारु रखा जा सके।

10 लोगों की टीम तैयार कर रही खास मैप

एडिशनल एसपी राहुल देशमुख ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर में देशभर से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जबकि एक लाख से ज्यादा वाहन शहर में प्रवेश करेंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक जाम से बचाने और श्रद्धालुओं को सीधे खाली पार्किंग तक पहुंचाने के लिए गुरुग्राम की आईटी कंपनी, साइबर टीम और पुलिस के 10 सदस्यों की संयुक्त टीम गूगल मैप के एल्गोरिदम में तकनीकी बदलाव कर रही है।

किसी भी मार्ग पर जाम लगते ही या पार्किंग फुल होते ही वह रास्ता मैप से हटा दिया जाएगा और वैकल्पिक खाली मार्ग सक्रिय कर दिया जाएगा, ताकि बाहर से आने वालों को केवल उपलब्ध रास्ते और पार्किंग ही दिखाई दें।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार श्रद्धालुओं को लगभग 40 मिनट में दर्शन कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कर्कराज पार्किंग के पास से बैरिकेडिंग की विशेष व्यवस्था की गई है और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित व सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के इंतजाम किए हैं।

श्रद्धालुओं को वही रूट दिखेगा, जहां का पुलिस पहुंचाना चाहेगी

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को गूगल मैप में वही रूट दिखाई देगा, जहां की पार्किंग तक उज्जैन पुलिस उन्हें पहुंचाना चाहेगी। इसके लिए पुलिस और आईटी टीम रियल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग करेगी।

सीएसपी राहुल देशमुख के मुताबिक 10 सदस्यीय संयुक्त टीम 14 फरवरी की रात से 16 फरवरी दोपहर तक लगातार ट्रैफिक की निगरानी करेगी। जिस मार्ग पर यातायात बढ़ेगा या जाम की स्थिति बनेगी, उस रूट को तुरंत डायवर्ट कर गूगल मैप से हटा दिया जाएगा और श्रद्धालुओं को केवल वैकल्पिक खाली मार्ग ही दिखाई देंगे, ताकि वे सीधे निर्धारित पार्किंग तक पहुंच सकें।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 14 से 16 फरवरी तक करीब 1500 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहेंगे। सभी प्रमुख मार्गों पर मंदिर का रास्ता बताने वाले संकेतक लगाए जा रहे हैं। साथ ही 200 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी।

महाशिवरात्रि के दौरान ट्रैफिक प्लान

बड़नगर रूट- मोहनपुरा ब्रिज से मुरलीपुरा होते हुए वाहन P-10 मुरलीपुरा कृषि उपार्जन केंद्र मैदान में पार्क होंगे।

नागदा रूट- साडू माता बावड़ी व रातड़िया रोड से वाहन P-9 राठौर समाज मैदान में पार्क होंगे।

आगर रूट- मकोडिया आम चौराहा से होकर वाहन P-8 कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्क होंगे।

आगर से बस/भारी वाहन- उन्हेल नाका मार्ग से P-9 में पार्क होंगे।

मक्सी रूट– पांड्याखेड़ी-पाइप फैक्ट्री मार्ग से वाहन P-3 (मन्नत गार्डन/इंपीरियल होटल पीछे); यहां से शटल बस से कर्कराज पार्किंग, फिर पैदल दर्शन।

देवास/भोपाल रूट– वही रूट और पार्किंग P-3, आगे शटल सेवा।

इंदौर रूट – इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग से P-3 पार्किंग, फिर शटल से कर्कराज।

इंदौर से नागदा/आगर/मक्सी भारी वाहन- तपोभूमि से बड़नगर बायपास डायवर्ट।

मक्सी से देवास/इंदौर भारी वाहन- पांड्याखेड़ी–मारुति शोरूम–नरवर बायपास से डायवर्ट।

नागदा/उन्हेल भारी वाहन– मोहनपुरा ब्रिज से धर्मबडला होते बदनावर फोरलेन से इंदौर-देवास-भोपाल डायवर्ट।

प्रशासन ने श्रृद्धालुओं के सुविधा के लिए यह मैप भी जारी किया है।

इन मार्गो पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे

हरिफाटक टी → महाकाल घाटी (14 फरवरी शाम 4 बजे से बंद) हरिफाटक टी → इंटरप्रिटेशन मार्ग जंतर-मंतर → जयसिंहपुरा/चारधाम पार्किंग शंकराचार्य चौराहा → नृसिंह घाट शंकराचार्य चौराहा → दानीगेट भूखी माता रनिंग → नृसिंह घाट दौलतगंज → लोहा पुल कंठाल चौराहा → छत्री चौक तेलीवाड़ा → कमरी मार्ग दानीगेट → गंगौर दरवाजा/हरसिद्धि पाल केडी गेट → टंकी चौराहा भार्गव तिराहा → कमरी मार्ग

(इन सभी मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।)

महाशिवरात्रि पार्किंग व्यवस्था

  • प्रशांति धाम
  • इंजीनियरिंग कॉलेज खेल मैदान
  • इंपीरियल गार्डन
  • मन्नत गार्डन
  • हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे
  • कर्कराज पार्किंग
  • गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि
  • कार्तिक मेला ग्राउंड
  • राठौर छत्री ग्राउंड
  • कृषि उपार्जन केंद्र

इंदौर रोड से आने वाले वाहन: • प्रशांति धाम • इंजीनियरिंग कॉलेज खेल मैदान • शनि मंदिर मैदान

नोट: मन्नत गार्डन और इम्पीरियल गार्डन पार्किंग भरने पर इंदौर, मक्सी रोड, देवास व भोपाल रूट के वाहनों को ऊपर दी गई रिजर्व पार्किंग में भेजा जाएगा। वहां से श्रद्धालुओं को लोक सेवा वाहनों द्वारा कर्कराज पार्किंग तक पहुंचाया जाएगा।

मक्सी, बड़नगर, नागदा, आगर रूट वाहन पार्किंग: • कार्तिक मेला ग्राउंड • दुर्गादास राठौर छत्री मैदान • गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि • कृषि उपार्जन केंद्र

हरिफाटक ब्रिज नीचे होगी वीआईपी पार्किंग

प्रशांतिधाम – इंदौर रूट से आने वाले चार पहिया व अन्य वाहन

इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान – मक्सी व देवास रूट चार पहिया वाहन

इंपीरियल गार्डन – इंदौर, देवास, मक्सी रूट दोपहिया वाहन

मन्नत गार्डन – इंदौर, देवास, मक्सी रूट दोपहिया वाहन

हरिफाटक ब्रिज नीचे – वीआईपी वाहन

कार्तिक मेला ग्राउंड – मक्सी व बड़नगर रूट चार पहिया वाहन

क्षत्रिय राठौर तेली समाज मैदान – आगर व नागदा रूट चार पहिया वाहन

गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल मैदान – आगर, बड़नगर, नागदा रूट दोपहिया वाहन

कृषि उपार्जन केंद्र – आगर, बड़नगर, नागदा रूट चार पहिया वाहन

दो-पहिया वाहन पार्किंग प्लान

इंदौर, देवास, मक्सी रूट – चौराहा → कचरा घर → जंतर-मंतर → लालपुल टर्निंग मार्ग से वाहन कर्कराज पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

बड़नगर व नागदा रूट – सभी दो-पहिया वाहन क्षत्रिय तेली समाज मैदान और गुरुद्वारा (प्रस्तावित अस्पताल) भूमि पर पार्क कराए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *