उदित नारायण विवादों में: गणेश जी की तस्वीर के सामने पार्टी का वीडियो वायरल, अभिजीत के बर्थडे पर जश्न से बवाल; पहली पत्नी रंजना के गंभीर आरोपों और सोशल मीडिया रिएक्शन से मामला गरम

नई दिल्ली। गायकी के क्षेत्र में अपनी मधुर आवाज (melodious voice) के लिए जाने जाने वाले उदित नारायण (Udit Narayan) इन दिनों विवादों (controversy) में घिर गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है

जिसमें वे अपने दोस्त अभिजीत भट्टाचार्या (Abhijeet Bhattacharya) और अन्य साथियों के साथ पार्टी  करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में उदित के साथ म्यूजिक कंपोजर जतिन पंडित ( Jatin Pandit) भी हैं और उदित वीडियो में गा रहे हैं, पी रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं

वीडियो को अभिजीत के बेटे जय ने उनके पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर शूट किया था। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने उदित नारायण को ट्रोल करना शुरू कर दिया। विवाद का मुख्य कारण यह था कि पार्टी के दौरान गणेश जी की फोटो भी दिखाई दे रही थी। कई लोगों ने कमेंट किया कि गणेश जी की फोटो के सामने यह सब करना उचित नहीं है। कुछ ने लिखा कि बर्थडे मनाना ठीक है लेकिन फोटो के सामने पर्दा तो कर देते।

साथ ही उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी रंजना ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना ने दावा किया कि उनकी शादी उदित नारायण से 7 दिसंबर 1984 को हुई थी। 1985 में उदित मुंबई आ गए करियर बनाने के लिए और बाद में उन्होंने दूसरी महिला दीपा नारायण से शादी कर ली। रंजना ने बताया कि 1996 में उनका मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान उदित और उनके भाई संजय कुमार झा और ललित नारायण की वजह से उनका गर्भाशय निकाल दिया गया था। यह ऑपरेशन दिल्ली में हुआ और रंजना का दावा है कि इसे बिना उनकी परमिशन के किया गया। बाद में हेल्थ चेकअप के दौरान उन्हें इसके बारे में पता चला।

रंजना मीडिया से बात करते हुए कहती हैं कि उदित नारायण हमेशा वादे करते रहे लेकिन उन्हें निभाते नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक कोई कदम नहीं उठाया है और इंसाफ पाने के लिए वह वुमन पुलिस स्टेशन गईं। रंजना ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें सहयोग चाहिए लेकिन उदित न तो कुछ कह रहे हैं और न कुछ कर रहे हैं।

रंजना का यह भी दावा है कि जब वे साल 2006 में मुंबई आई थीं तब उन्हें गाली देकर घर से भगा दिया गया और घर में एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद वे अपने ससुराल वालों के घर नेपाल गईं लेकिन वहां भी उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा।

इस पूरी घटनाओं और वीडियो वायरल होने के बाद उदित नारायण का नाम विवादों में आ गया है। जहां एक ओर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचना हो रही है वहीं दूसरी ओर पहली पत्नी के आरोपों ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। इंडस्ट्री और फैंस इस समय इस खबर पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *