आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास……………………………..पौष
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………..पंचमी
प्रातः 07.14 पर्यंत पश्चात षष्ठी
सूर्योदय………..प्रातः 07.08.53 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.55.58 पर
सूर्य राशि…………………………धनु
चन्द्र राशि……………………….सिंह
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र…………………..पूर्वाफाल्गुनी
संध्या 07.10 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग……………………….आयुष्मान
प्रातः 07.59 पर्यंत पश्चात शोभन
करण…………………………तैतिल
प्रातः 07.14 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु…………………………….हेमंत
दिन………………………….सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
04 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.10 से 12.52 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 08.31 से 09.51 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
05:46:24 07:52:46
मकर
07:52:46 09:39:13
कुम्भ
09:39:13 11:12:44
मीन
11:12:44 12:43:55
मेष
12:43:55 14:24:38
वृषभ
14:24:38 16:23:16
मिथुन
16:23:16 18:36:57
कर्क
18:36:57 20:53:07
सिंह
20:53:07 23:04:56
कन्या
23:04:56 25:15:36
तुला
25:15:36 27:30:13
वृश्चिक
27:30:13 29:46:24
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..4
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.11 से 08.31 तक अमृत
प्रात: 09.51 से 11.10 तक शुभ
दोप. 01.50 से 03.10 तक चंचल
अप. 03.10 से 04.30 तक लाभ
सायं 04.30 से 05.50 तक अमृत
सायं 05.50 से 07.30 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ नागचंद्रेश्वराय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
पात्रेभ्यः दीयते नित्यमनपेक्ष्य प्रयोजनम् ।
केवलं त्यागबुध्दया यद् धर्मदानं तदुच्यते ॥
अर्थात :-
किसी प्रकार के प्रयोजन बिना, जो केवल त्यागबुद्धि से दिया जाता है, वही धर्मदान कहलाता है ।
? आरोग्यं :-
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय –
2. विटामिन सी –
हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाये, अगर आप इस पर विचार कर रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में विटामिन सी को शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि शरीर में विटामिन सी कई तरह की रासायनिक क्रियाओं में सहायक होता है। यह हमारी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य व त्वचा के लिए भी महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट के मुताबिक आयरन और विटामिन सी दोनों का संयोजन होना महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तरार्द्ध एक वाहक समृद्ध अणु है जिसका उपयोग आयरन के बेहतर अवशोषण के लिए किया जा सकता है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आप संतरे, नींबू, स्ट्रॉबेरी, पपीता, शिमला मिर्च, ब्रोकोली, अंगूर और टमाटर जैसे विटामिन सी से समृद्ध खाद्य पदार्थ खाएं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। घर-परिवार की आवश्यकताओं पर व्यय होगा। वाहन इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भावनाओं में न बहें। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। मनोरंजन का समय मिलेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी अपरिचित की बातों पर विश्वास न करें। विवेक से कार्य करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कारोबार में फायदे के सौदे होंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। आय बनी रहेगी। जल्दबाजी से बड़ा नुकसान हो सकता है। विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार के लोगों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्‍थिति अनुकूल बनेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी में कोई गलती हो सकती है। उच्चाधिकारी की नाराजी झेलना पड़ सकती है। कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। खिन्नता रहेगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। थकान महसूस होगी। दूर से अच्‍छे समाचार नहीं मिलेंगे। तनाव रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में कार्यकुशलता का विकास होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। व्यापार खूब चलेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने की इच्छा जागृत होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे। आय बनी रहेगी। जल्दबाजी व लापरवाही से कोई कार्य न करें। परिवार की चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अच्‍छी तथा उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। शेयर मार्केट में सोच-समझकर हाथ डालें। बाहर जाने का मन करेगा। परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय व्यतीत होगा। नए मित्र बनेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। विवाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक खर्च हो सकता है। यात्रा से लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। शेयर मार्केट में जोखिम न उठाएं। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति में प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में जवाबदारी बढ सकती है। निवेश शुभ रहेगा। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके कार्यों को पूर्ण करने का समय अनुकूल है, लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। कीमती वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। थकान रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय से संतुष्टि नहीं होगी। धैर्य रखें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चोट व रोग से बाधा संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 04 जनवरी 2021 सोमवार संवत् 2077 मास पौष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:47 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:46 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 07:17 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 01:04 बजे तक भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:29 से 09:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:49 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखे । परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से खिन्नता रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा । यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है । संतानों की चिंता रहेगी । किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक होगा । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।

वृषभ :~ आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी । पितृ पक्ष से लाभ होगा । विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि रखेंगे । सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ होगा । संतानों के पीछे खर्च होंगा । कलाकार एवं खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे । फिर भी संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज आज न करे ।

मिथुन :~ दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति रहेगी । भाग्यवृद्धि के अवसर आएँगे । तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण में डालेंगे । नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे । मित्रों सगे – स्नेहियों और पड़ोसियों से सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेगा आर्थिक लाभ का योग है ।

कर्क :~ आज मन की हताशा से खिन्नता रहेगी । परिवार में गलत फहमी या मनमुटाव होगा । अहं से किसी की भावनाओं को चोट पहुँचेगी । विद्यार्थियों का पढ़ाई में एकाग्रता नहीं रहेगी । खर्च में वृद्धि होगी । असंतोष से मन घिरा रहेगा ।

सिंह :~ आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय से कार्य में आगे बढेंगे । समाज में मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । वाणी , व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहं का टकराव हो सकता हैं । पिता या बुजुर्गों से लाभ होगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । सरकारी कामकाज शीध्र से पूरे होंगे ।

कन्या :~ शारीरिक और मानसिक चिंता रहेंगी । किसी से झगड़े झंझट आपके अहं से होगा । आकस्मिक खर्च होगा । दांपत्यजीवन में खटपट होगी । मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा । अधीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी होगी ।

तुला :~ गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद रहेगा । आय मे वृद्धि होगी । आफिस , व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा । पदोन्नति की संभावना है । पारिवारिक तथा मित्रो के साथ खुश रहेंगे । आनंददायक पर्यटन होगा । व्यापारिक वर्ग को लाभ होगा ।

वृश्चिक :~ आपके सभी कार्य सफलता पूर्वक संपन्न होंगे । गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । समाज में मान – सम्मान मिलेगा । उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी । संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद होगा । बकाया राशि की वसूली होगी ।

धनु :~ आज कोई भी खतरनाक कदम से आप परेशानी में पड सकते है । किसी भी कार्य में उमंग – उत्साह नही रहेगा । शारीरिक तथा मानसिक व्यग्रता और चिंताजनक समय बीतेगा । नौकरी – धंधे में तकलीफ और अवरकोध आएंगे । आफिस में वाद – विवाद से हानि हो सकती है ।

मकर :~ नकारात्मक विचारों से दूर रहने के साथ खान – पान पर ध्यान दे । अचानक खर्च होगा । चिकित्सा के पीछे खर्च हो सकता है । व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद होंगे । क्रोध पर नियंत्रण रखे । सामाजिक कार्य़ हेतु यात्रा का योग है । आफिस में प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी ।

कुंभ :~ प्रवास , पर्यटन और मनोरंजन से आज का दिन बितेगा । कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ भोजन करने जा सकते है । वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति के योग है । भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा होगी । दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता मिलेगी ।

मीन :~ दैनिक कार्य निर्विघ्न होंगे । घर में सुख – शांति रहेगी । स्वभाव में उग्रता रहेगी । वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करे । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । सहकर्मियों का सहयोग आपके क्षेत्र को सरल बनाएगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *