जान जोखिम में डाल चलती ट्रेन में चढ़ा शख्स, पलभर की गलती में गंवाया महंगा फोन; वायरल वीडियो से मिली बड़ी सीख

Departing Train Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इस कोशिश में उनका फोन फिसल कर प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है। कुछ लोग इसे उठाते भी हैं लेकिन शायद ही वो वापस यात्री को मिल पाएगा।

चलती ट्रेन में न चढ़ने की हिदायत अक्सर दी जाती है। मगर फिर भी लोग मानते तो नहीं हैं। एक वीडियो में इसी एक गलती के चलते शख्स का फोन नीचे गिर जाता है। फोन का गिरना ही दिक्कत नहीं थी लेकिन क्या शख्स का फोन उसे वापस मिलेगा? क्या हुआ था, जानने के लिए वीडियो देखिए।

चलती ट्रेन में चढ़ने के कारण हो गया फोन का नुकसान

दुर्घटना हो सकती थी

चलती ट्रेन में चढ़ना मजबूरी हो सकती है लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा करते हुए न जाने कितने यात्री दुर्घटना का शिकार हुए हैं और लोगों की मृत्यु तक हुई है। इंटरनेट पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनमें चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। हालांकि, कई मामलों में RPF जवान उन्हें बचा भी लेते हैं।

महंगा फोन गिरा और ट्रेन चल पड़ी

वीडियो के शुरू में एक शख्स जल्दी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता दिख रहा है। ऐसा करते हुए उसकी जेब से फोन उछलकर प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है, मगर तब तक ट्रेन अपनी रफ्तार पकड़ चुकी थी।

दे दो मुझे

फोन गिरते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक बंदा उसे उठा लेता है। ऐसे में वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि दे दो भाई। पर उसने फोन लौटाने की कोई कोशिश नहीं की।

वीडियो देखिए और सावधानी बरतिए

इस वीडियो देख कर क्या नहीं करना है, समझा जा सकता है। आप भी देखिए

1000 के चक्कर में 50000 खर्च हो गए

वीडियो देखकर X यूजर्स पैसेंजर को ही गलत बता रहे हैं। उनका मानना है कि पैसेंजर को सावधानी बरतनी चाहिए थी। कुछ लोगों ने फनी कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 1000 के चक्कर में 50000 खर्च हो गए। मतलब टिकट के पैसे बचाने के चक्कर में फोन गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *