ICC Men’s T20 World Cup सुपर 8 शुरू: ऑस्ट्रेलिया बाहर, पाकिस्तान क्वालिफाई, लेकिन भारत-पाक महामुकाबला सिर्फ सेमीफाइनल या फाइनल में ही संभव, जानें पूरा गणित

India vs Pakistan T20 World Cup: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 8 दावेदार लड़ेंगे, क्योंकि टूर्नामेंट का दूसरा स्टेज शनिवार से शुरू हो रहा है. पाकिस्तान बुधवार को नामीबिया पर जीत के साथ सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने वाली आखिरी टीम बन गई,

India vs Pakistan: क्या फिर होगा भारत-पाक के बीच मुकाबला ?

पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का जल्दी बाहर होना ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा झटका था. अब सभी फैन्स के मन में एक ही सवाल है कि क्या भारत और के बीच मुकाबला सुपर 8 में होगा, क्या दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ मैच खेल पाएगी. इसको लेकर अब सीधा समीकरण सामने आ गया है.

कितनी बार होगा भारत-पाकिस्तान मैच

भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ अब केवल एक और बार भिड़ सकती है. जब दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचने में सफल रही.

ऐसा है पूरा समीकरण

दरअसल, सुपर 8 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला नहीं होगा. इसका सीधा सा कारण है कि आईसीसी ने कुछ टीमों के लिए पहले से ही सीडिंग तय कर दी है, यानी चारों ग्रुप में से हर एक से टॉप दो टीमें ICC की ओर से दी गई पहले से तय सीडिंग के आधार पर सुपर 8 में एंट्री कर रही है. आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है – ग्रुप 1 और ग्रुप 2 – जिसमें से टॉप दो टीमें आगे सेमीफाइनल में जाएंगी.

4 ग्रुप की प्री-सीडेड टीमें हैं

  • ग्रुप A – भारत (X1), पाकिस्तान (Y3)
  • ग्रुप B – पहले ऑस्ट्रेलिया थी, लेकिन अब जिम्बाब्वे (X2), श्रीलंका (Y4)
  •  ग्रुप C – वेस्ट इंडीज (X3), इंग्लैंड (Y1)
  •  ग्रुप D – साउथ अफ्रीका (X4), न्यूजीलैंड (Y2)

T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के लिए कौन सी टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं?

8 टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें भारत और श्रीलंका एक-एक ग्रुप होस्ट करेंगे.

ग्रुप 1:

  • भारत
  • साउथ अफ्रीका
  • वेस्ट इंडीज
  • जिम्बाब्वे

ग्रुप 2:

  • इंग्लैंड
  • न्यूजीलैंड
  • पाकिस्तान
  • श्रीलंका

सुपर 8 का शेड्यूल

शनिवार, 21 फरवरी
पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड शाम 7 बजे  – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

रविवार, 22 फरवरी
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड दोपहर 3 बजे  – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका शाम 7 बजे – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

सोमवार, 23 फरवरी
ज़िम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज़ शाम 7 बजे  – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

मंगलवार, 24 फरवरी
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

बुधवार, 25 फरवरी
न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका शाम 7 बजे – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

गुरुवार, 26 फरवरी
वेस्ट इंडीज़ बनाम साउथ अफ्रीका दोपहर 3 बजे ( – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे शाम 7 बजे  – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

शुक्रवार, 27 फरवरी
इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड शाम 7 बजे  – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

शनिवार, 28 फरवरी
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे  – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

रविवार, 1 मार्च
ज़िम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका दोपहर 3 बजे  – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ शाम 7 बजे  – ईडन गार्डन्स, कोलकाता

सेमीफाइल या फाइनल में हो सकती है भिड़ंत

सुपर 8  में चार-चार टीमों के दो ग्रुप हैं, इन सभी ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. अब अगर ग्रुप 1 से भारत टॉप पर बने रहते हुए सेमीफाइनल पहुंचता है और दूसरे ग्रुप से टॉप पर रहते हुए पाकिस्तान सेमीफाइल में पहुंचती है तो सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा.

फाइनल में होगा मुकाबला

इसके अलावा अगर सेमीफाइल में पाकिस्तान अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहती है और सेमीफाइनल मैच जीतने में सफल रहती है तो भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *