अरबपति संजय रेड्डी की 80 साल पुरानी 900 करोड़ की शाही हवेली का इनसाइड टूर—गुंबददार छत, गुफानुमा संरचना, इटैलियन मार्बल, ग्रीक-रोमन खंभे, 10 लग्जरी कमरे, दो स्विमिंग पूल और पिंकी रेड्डी का स्पा-जैसा बेडरूम-बाथरूम

घर के अंदर ऊंचे गुंबद, कीमती झूमर और इटैलियन मार्बल का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे किसी राजमहल जैसा लुक देता है। यहां मेहमानों के लिए 10 लग्जरी कमरे और दो बड़े स्विमिंग पूल बने हुए हैं। इस घर के अंदर कदम रखने का मौका सिर्फ उन्हीं खास लोगों को मिलता है

जिन्हें रेड्डी परिवार से इनविटेशन मिलता है। अब अगर आप इस घर को अंदर से देखना चाहते हैं तो यह लेख आपके ही लिए है। जिसके जरिए ना सिर्फ आप रेड्डी खानदान की हवेली का टूर कर सकते हैं बल्कि होम डेकोर के लिए आइडिया भी ले सकते हैं।

शानदार आर्किटेक्चर का नमूना

पहली तस्वीर में ही आपको ‘पलासियो अगुआडा’ का शानदार आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा। जो पारंपरिक गोअन और शाही शैली का बेजोड़ नमूना है। इसके मुख्य ढांचे में बड़े नारंगी रंग के गुंबद और हैं, जो इसे किसी राजमहल जैसा लुक देती हैं। ऊंची चट्टान पर स्थित होने के कारण इसमें कई लेवल पर बालकनी और सफेद नक्काशीदार रेलिंग वाले बरामदे बने हैं।

पत्थर के ऊंचे और तराशे हुए खंभे

इस विला के एक हिस्से में स्विमिंग पूल है, जिसके किनारे आराम करने के लिए लाउंज कुर्सियां और सुंदर छतरियां लगी हुई हैं। दूसरी ओर पूरा परिसर घने पेड़ों और रंग-बिरंगे फूलों से घिरा हुआ है, जो इसे बाहरी दुनिया से अलग और खूबसूरत बनाता है। तस्वीर में दिख रहे पत्थर के ऊंचे और तराशे हुए पिलर ग्रीक या रोमन आर्किटेक्ट की याद दिलाते हैं, जो घर को मजबूती और राजसी लुक देते हैं।

शाही शान को दिखाता एंट्री गेट

पलासियो अगुआडा’ के मेन गेट की खूबसूरती देखते ही बनती है, जो इसकी शाही शान को बखूबी दिखाता है। घर के प्रवेश द्वार को बहुत बड़ा और क्रिएटिव बनाया गया है, जिस पर मेटल की बारीक नक्काशी होने से किसी पुराने किले जैसा दिखता है। गेट के चारों तरफ लाल पत्थर के ऊंचे खंभे और गोल मेहराब बने हैं। दरवाजे के पास रखे बड़े सजावटी गमले और लटकते हुए पीतल के झूमर यहां आने वालों का स्वागत करते हैं।

घुमावदार सफेद पिलर और इटैलियन मार्बल

लॉबी की बनावट में ऊंचे मेहराबदार द्वार, घुमावदार सफेद स्तंभ और इटैलियन मार्बल का शानदार फर्श इस्तेमाल हुआ है। दीवारों और कोनों में रखी पुरानी मूर्तियां और कलाकृतियां इसे एक म्यूजियम जैसा लुक देती हैं। छत पर की गई बारीक नक्काशी और फूलों वाली सुंदर पेंटिंग आर्किटेक्ट की बारीकियों को दिखाती है। लॉबी में रखा एंटीक फर्नीचर और पीतल की सजावट खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।

हर कोना है बेहद खूबसूरत

गलियारों की दीवारों पर शानदार भारतीय पेंटिंग्स, मूर्तियां और सोने के फ्रेम वाले आईने लगे हैं, जो इसे किसी आर्ट गैलरी जैसा एहसास कराते हैं। बैठने की जगह पर रखा गहरा लाल मखमली सोफा और पीतल की सजावटा खूबसूरती को बढ़ाती हैं। प्राकृतिक रोशनी के लिए बनी बड़ी खिड़कियां और सफेद दीवारों का कॉम्बिनेशन इस पूरे एरिया को शांत और भव्य बनाता है।

घर की कीमत 100 मिलियन डॉलर

पूजा घर है शांत और सुंदर

इस घर का प्रेयर रूम शांति और आध्यात्मिकता का एक सुंदर उदाहरण है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यहां की दीवारों पर बनी हाथ की पेंटिंग्स हैं, जो एक घने जंगल और प्राकृतिक वातावरण का एहसास कराती हैं। कमरे के बीच में एक संगमरमर के प्लेटफॉर्म पर भगवान की प्रतिमाएं विराजमान हैं, जिन्हें पीले फूलों की मालाओं से सजाया गया है।

रोशनी के लिए इस्तेमाल किए गए पारंपरिक और लटकते हुए लैंप इस जगह को दिव्य और शांत बनाते हैं। यहां का फर्श चमकदार मार्बल से बना है, जो पूरे कमरे को क्लासी लुक देता है।

पिंकी रेड्डी का बेडरूम

इस कमरे को हल्के नीले और सफेद रंगों से सजाया गया है, जिसमें एक बड़ी गुंबददार छत और शानदार झूमर लगे हैं। कमरे के बीचों-बीच एक विंटेज स्टाइल का बड़ा सा बेड है, जिसके बगल में क्लासिक फर्नीचर रखा गया है। बड़ी खिड़कियों से कमरे में भरपूर रोशनी आती है, जहां से बाहर का नजारा भी दिखता है।
लग्जरी स्पा की तरह है बाथरूम

पिंकी रेड्डी का बाथरूम एक लग्जरी स्पा की तरह डिजाइन किया गया है, जहां दीवारों पर नीले रंग के कीमती पत्थरों और नक्काशीदार आईनों का उपयोग हुआ है। बाथरूम में रोशनी के लिए पुराने जमाने के झूमर और दीवार पर लगे क्लासिक लैंप्स इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। यहां का फर्श चमकदार संगमरमर से बना है और सफेद रंग की कैबिनेट पर चांदी जैसी फिनिशिंग दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *