इंदौर में चाकू लहराकर इंस्टाग्राम रील डालना पड़ा भारी, तुकोगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा; दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, आर्म्स एक्ट में केस, रील डिलीट करवाई गई—एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का सख्त संदेश

एंकर – इंदौर में सोशल मीडिया पर चाकू के साथ रील पोस्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश एक युवक को महंगी पड़ गई। जिसमें विशाल पारिया नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि वीडियो का उद्देश्य अपने दोस्तों और क्षेत्र में रौब जमाना और दहशत फैलाना था।

 

वीओ – दरअसल इस विवादित रील की जानकारी मिलने पर तुकोगंज थाना पुलिस ने पंचम की फैल क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग के दौरान आरोपी विशाल वारिया को एक चाकू के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी से इंस्टाग्राम पर डाली गई रील को डिलीट करवाया और इस तरह की पोस्ट डालने पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और दहशत फैलाने वाले कंटेंट पर सख्त नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

बाइट – राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *