डबरा–ग्वालियर हाईवे पर सनसनी: तेज रफ्तार ट्रक ने नेक्सॉन कार को मारी टक्कर, डेढ़ किमी तक घसीटता ले गया; तीनों सवार सुरक्षित, ड्राइवर पकड़ा गया

डबरा–ग्वालियर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक (RJ 11 GC 2456) ने नेक्सॉन कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक के आगे फंस गई, लेकिन ड्राइवर ट्रक रोकने की बजाय कार को करीब डेढ़ किलोमीटर डिफेंस पार्क के सामने तक तक घसीटता ले गया।

हाईवे पर ट्रक आगे फंसी कार को पूरी रफ्तार से घसीटता रहा।

घटना शनिवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास की है। नेक्सॉन कार (MP07-ZG-9779) में तीन लोग सवार थे। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद तीनों लोग सुरक्षित बच गए। इस पूरी घटना का वीडियो रविवार को सामने आया।

3 तस्वीरों में पूरा घटनाक्रम देखिए…

वीडियो में ट्रक कार को आगे फंसाकर लहराते हुए ले जाता दिख रहा रहा।

राहगीर चिल्लाकर ट्रक को रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका।

ट्रक चालक ने नेक्सॉन कार को खंती में गिराया और ट्रक लेकर भाग निकला।

कार सवार के चिल्लाने के बाद भी ट्रक नहीं रोका

हादसे के बाद कार सवार लगातार चिल्लाते रहे। प्रत्यक्षदर्शी सेबू गुर्जर ने बताया कि अपनी बुलेट से ट्रक का पीछा किया। लगातार चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। कुछ अन्य राहगीरों ने भी ट्रक को रोकने की कोशिश की। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार को घसीटने के बाद ड्राइवर ने कार को सड़क किनारे छोड़ दिया और भागने की कोशिश की।

हालांकि, लोगों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर की पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि कार में एसएएफ के अधिकारी सवार थे। जो बटालियन में पदस्थ हैं और ओरछा से आ रहे थे। फिलहाल इस मामले में कोई भी अपराध दर्ज नहीं किया गया है।

ट्रक ने कार को लहराते हुए खंती में पटक दिया

वीडियो में दिख रहा है कि कार ड्राइवर लगातार ट्रक पर हाथ पटक रहा है। ट्रक रोक दे…की गुहार लगा रहा है है, पर ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका। कुछ राहगीरों ने कार से भी वीडियो बनाया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ट्रक ड्राइवर बार-बार लहराते हुए गाड़ी को घसीट रहा है। बाद में उसने एक खंती की तरफ ले जाकर गाड़ी को पटक दिया।

  • इस संबंध में आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा ने कहा कि मामले में कोई भी रिपोर्ट करने नहीं आया है। यदि कोई आता है तो मामला दर्ज किया जाएगा। ट्रक को बिलौआ क्षेत्र में रोक लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *