डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर की डिजिटल स्ट्राइक, WeChat Pay समेत कई चीनी ऐप लगाई पाबंदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने व्हाइट हाउस से विदा होने से पहले चीन  को एक और झटका दिया है. उन्होंने Alipay, WeChat Pay सहित कुछ अन्य चीनी ऐप्स पर प्रतिबंधलगा दिया है. अमेरिका ने बैन की वजह बताते हुए कहा है कि ये ऐप्स यूजर्स की जानकारी चीन की कम्युनिस्ट सरकार को सौंप सकते हैं, ऐसे में ऐसे ऐप्स को यूएस में बैन कर दिया जाए.

यह कार्यकारी आदेश अगले 45 दिनों में लागू किया जाना है. उसके हफ्तों पहले निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की जगह लेने वाले हैं.ट्रंप का यह कार्यकारी ऐसी स्थिति में आया है, जब इसके पहले चीन स्थित कंपनी ByteDance की कंपनी TikTok को बैन करने की उनकी कोशिशें फेल हो चुकी हैं. उन्होंने TikTok को बैन करने के लिए भी कार्यकारी आदेश पास किया था, जिसे एक कोर्ट ने खारिज कर दिया था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि ट्रंप ने इस ऑर्डर को पास करने में अपने कानूनी अधिकार का उल्लंघन किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *