SIM Binding Whatsapp: आज यानी 1 मार्च से सिम बाइंडिंग (Sim Binding) नियम लागू होने जा रहा है, जिससे व्हाट्सऐप (WhatsApp)और टेलीग्राम (Telegram) के यूजर्स काफी ज्यादा प्रभावित होंगे. सरकार ने साफ कर दिया है कि व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसी ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग नियम 1 मार्च से ही लागू होगा, इसमें अब किसी तरह की देरी नहीं होगी.

SIM Binding
SIM Binding Rule: आज यानी 1 मार्च से सिम बाइंडिंग (Sim Binding) नियम लागू होने जा रहा है, जिससे व्हाट्सऐप (WhatsApp)और टेलीग्राम (Telegram) के यूजर्स काफी ज्यादा प्रभावित होंगे. सरकार ने साफ कर दिया है कि व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसी ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग नियम 1 मार्च से ही लागू होगा, इसमें अब किसी तरह की देरी नहीं होगी. इसका मतलब है कि अगर आपके फोन में कोई दूसरी सिम लगी है और आप किसी दूसरे नंबर से व्हाट्सऐप चला रहे हैं, तो आपका व्हाट्सऐप या बाकी मैसेजिंग ऐप काम करना बंद कर सकते हैं. इससे उन लोगों को परेशानी हो सकती है, जो फोन में दूसरी सिम रखते हैं और किसी और नंबर से अपना व्हाट्सऐप चलाते हैं. लेकिन नए नियम के बाद, अब ऐसा नहीं हो पाएगा. यह ऐप्स तभी चलेंगी, जब फोन में वही सिम एक्टिव होगी, जिसपर ऐप्स रजिस्टर्ड हैं.
Whatsapp बंद होने से बचाने के लिए करें यह काम
SIM बाइंडिंग के बाद अब यूजर्स के पास दो ऑप्शन बचते हैं. पहला ऑप्शन है, कि जिस नंबर से आप व्हाट्सऐप चला रहे हैं, उसी नंबर की सिम अपने फोन में लगा लें. इससे व्हाट्सऐप बिना किसी दिक्कत के चलता रहेगा. दूसरा ऑप्शन है, व्हाट्सऐप अकाउंट को एक नंबर से दूसरे नंबर पर शिफ्ट करना. यह ऑप्शन तब ज्यादा फायदेमंद है, जब सिम लगाना संभव न हो. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि व्हाट्सऐप एक फीचर देता है, जिससे यूजर अपना अकाउंट शिफ्ट कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपका व्हाट्सऐप किसी सेकेंडरी नंबर पर चल रहा है, तो आप उसे अपने प्राइमरी नंबर पर ट्रांसफर कर सकते हैं

कैसे करें WhatsApp अकाउंट शिफ्ट? ये रहा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले व्हाट्सऐप की Settings में जाएं.
- वहां Account पर क्लिक करें.
- अब Change Number पर जाएं.
- इसके बाद Next दबाएं और पहले अपना पुराना नंबर डालें, फिर नया नंबर.
- यहां पुराना नंबर वही होगा, जिस पर आपका व्हाट्सऐप चल रहा है लेकिन जिसकी सिम दूसरे फोन में लगी है.
- नया नंबर आपका प्राइमरी नंबर होगा, जिसे आप इस्तेमाल करते हैं.
- इसके बाद आप चुन सकते हैं कि आपके Contacts को आपका नया नंबर बताना है या नहीं.
- अब Done पर क्लिक करें. वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका व्हाट्सऐप अकाउंट आपके प्राइमरी नंबर पर शिफ्ट हो जाएगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- WhatsApp अकाउंट शिफ्ट करने से पहले चैट बैकअप जरूर कर लें. इसमें वीडियो भी शामिल करें, ताकि आपका कोई भी चैट या व्हाट्सऐप डेटा न खोए.
- WhatsApp अकाउंट शिफ्ट करने के लए अपने दोनों नंबर को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है.
- WhatsApp अकाउंट शिफ्ट होने के बाद नए नंबर पर भी चैट बैकअप ऑन करना न भूलें