वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत को 5 विकेट से जीत मिली, भारत की जीत में संजू सैमसन ने 97 रन का पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. संजू को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सांसद शशि थरूर ने कोच गंभीर को शुक्रिया कहा है. शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर संजू सैमसन पर भरोसा जताने के गंभीर का आभार व्यक्त किया है. शशि थरूर ने अपने पोस्ट में लिखा, “धन्यवाद, गौतम गंभीर, संजू सैमसन पर भरोसा बनाए रखने के लिए.”
इसके अलावा संजू सैमसन की पारी को देखकर शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, आज वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में उनकी शानदार पारी के बाद संजू सैमसन के लिए गर्व और राहत की भावना है. मुझे उनके लिए दुख हुआ था क्योंकि पहले की नाकामियों की वजह से उन्हें टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी. आज उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि वह वहां होने के लायक क्यों थे. तिरुवनंतपुरम के अपने बेटे, भारत के गौरव पर गर्व है.”
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 41 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खोने के बावजूद जीत दर्ज की, संजू ने मैच में 97 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने का काम किया