धार के बाग में Special 26 जैसी वारदात: फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर काली Mahindra Scorpio से आए 5 बदमाश आधा किलो सोना और 4 लाख नकद लूट ले गए, ठेकेदार दंपती को बंधक बनाकर बोले—‘ब्लैकमनी की जांच करनी है’

धार जिले के बाग में शुक्रवार को फिल्म स्पेशल 26 जैसी वारदात सामने आई है। यहां के ब्राह्मण मोहल्ले में 5 बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और एक ठेकेदार के घर में घुसकर 50 तोला सोना (500 ग्राम), चार लाख रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन ले गए। भागते समय बदमाशों ने ठेकेदार और उनकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया था।

भागते समय बदमाश ठेकेदार और उनकी पत्नी को एक कमरे में बंदकर गए।

ठेकेदार राजकुमार मालवी के मुताबिक, वारदात सुबह करीब 10 बजे की है। बदमाशों ने खुद को आयकर अधिकारी बताया। कहा- आपके पास ब्लैक मनी होने की शिकायत मिली है। इसकी जांच करना है। इसके बाद वे घर की तलाशी लेने लगे।

ठेकेदार के मुताबिक, बदमाशों ने पत्नी कृष्णा से अलमारी की चाबी ली। उसमें से करीब 50 तोला सोने के गहने (जिसमें बेटी के गहने भी शामिल थे) और 4 लाख रुपए नकद निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने मुझे और पत्नी को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

ठेकेदार की पत्नी ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

पुलिस ने ताला तोड़कर दंपती को बाहर निकाला

घर में बंधक बने राजकुमार मालवी ने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को इकट्ठा किया। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बाग पुलिस मौके पर पहुंची और बाहर लगे ताले तोड़कर मालवी दंपती को बाहर निकाला। इसके बाद दंपती ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

अलमारी में रखा 50 तोला सोने के गहने, नकदी ले गए।

जांच के दौरान एक मोबाइल कचरे में मिला

सूचना मिलने पर कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता, कुक्षी टीआई राजेश यादव और बाग टीआई कैलाश चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान लुटेरों की ओर से ले जाए गए तीन मोबाइल में से एक बायपास रोड पर कचरे के ढेर में मिला है।

बदमाशों के जाने के बाद ठेकेदार ने खिड़की से आवाज लगाकर मोहल्ले वालों को इकट्ठा किया।

एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया

एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि धार साइबर टीम को बाग भेजा गया है। जिले के सभी थानों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। ठेकेदार राजकुमार मालवी के मुताबिक, मैंने इनकम टैक्स अधिकारी समझकर जांच में सहयोग किया था।

पड़ोसियों ने ताला खोलकर दंपती को बाहर निकाला।

वारदात ठेकेदार की पत्नी की जुबानी

ठेकेदार की पत्नी कृष्णा मालवीय के मुताबिक, काले रंग की स्कॉर्पियो से पांच लोग आए। बोले- “दरवाजा खोलो, भैया को बुलाओ।” दरवाजा खोलते ही उन्होंने कहा कि वे इनकम टैक्स अधिकारी हैं। उन्होंने अलमारी, बिस्तर और पेटी देखना शुरू कर दिए।

चाबी मांगकर लॉकर देखा। फिर हमें एक कमरे में बंद कर दिया। कुल पांच लोग थे। वे हार और चूड़ी समेत 50 तोला सोना, 4 लाख नकद और तीन मोबाइल ले गए। दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। आईडी मांगने पर कहा- “बाद में देंगे, हमारी टीम 4 और जगह सर्चिंग कर रही है।”

ठेकेदार ने बताया कि पांचों लोग अंदर आए और नाम पूछकर जांच करने लगे। उन्होंने कहा, “हम पहले रेकी कर आए हैं, तुम साइड में रहो, सरकारी काम में बाधा मत डालो। आपके पास ब्लैक मनी है।” जब आईडी मांगी तो उन्होंने दिखाने से मना कर दिया।

सीसीटीवी में आरोपी ब्लैक स्कॉर्पियों में भागते नजर आ रहे हैंं।

पुलिस ने आरोपियों का सीसीटीवी किया जारी

पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर की गई लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई ब्लैक स्कॉर्पियो के सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन या आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें। इस मामले में थाना बाग में लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *