फिल्म अभिनेता विजयेंद्र घाटगे ने जम्बूड़ी हप्सी इलाके की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस से सुरक्षा मांगी है। कब्जाधारियों से खतरे की आशंका जताते हुए घाटगे ने कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उनके बयान भी दर्ज किए गए।
![]()
वकीलों के साथ पहुंचे घाटगे ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को बताया कि जमीन पर जाने पर उन्हें कब्जाधारियों से खतरा महसूस होता है। उनका कहना है कि जमीन उनके मालिकाना हक की है और खेती के लिए दी गई थी, लेकिन संबंधित व्यक्ति व उसके परिवार ने कब्जा कर लिया।
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक मामले की जांच एसीपी गांधीनगर को सौंपी गई है और सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
होलकर राजवंश से संबंध अभिनेता विजयेंद्र घाटगे की मां सीता राजे घाटगे, महाराजा तुकोजीराव होलकर तृतीय की बेटी थीं। इस वजह से उन्हें होलकर राजवंश का नाती माना जाता है। उनके पिता कर्नल फतेहसिंहराव घाटगे महाराष्ट्र के कगल के मराठा शाही परिवार से थे। घाटगे ने फिल्म चितचोर से करियर शुरू किया और 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।