ऋषभ पंत ने टेस्ट डेब्यू के बाद छोड़े सबसे ज्यादा कैच, यूवा विकेट कीपर पर इस दिग्गज ने बोला हमला

सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपनी खराब विकेट कीपिंग के जरिए सुर्खियां बटौरी। तीन ओवर के अंदर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज विल पुकोव्स्की के दो कैच छोड़े। पंत के लिए अच्छा यह रहा कि पुकोव्स्की ने ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेली और वह 62 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।पंत की इस खराब विकेट कीपिंग पर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी फटकार लगाई है।

रिकी पोंटिंग ने कहा कि, रिषभ ने जो भी कैच छोड़े वो मुश्किल नहीं थे और उसे पकड़ा जा सकता था। वो भाग्यशाली रहे कि विल ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कहा कि, जब रिषभ पंत ने कैच छोड़े होंगे तब उन्हें बुरा तो जरूर लगा होगा, लेकिन विल पुकोवस्की भी इन मौकों का ज्यादा बड़ा फायदा नहीं उठा पाए। रिषभ को सलाह देते हुए पोंटिंग ने कहा कि, उन्हें अपनी विकेटकीपिंग पर अभी और काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि, जब से उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया है उसके बाद से वो वर्ल्ड के अन्य विकेटकीपर के मुकाबले ज्यादा ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी होंगे।

आपको बता दें कि रिषभ पंत ने विल का दो बार कैच छोड़ा पहली बार आर अश्विन की गेंद पर तो दूसरी बार मो. सिराज की गेंद पर वो कैच होने से बचे। हालांकि वो दो बार कैच छूटने का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए और अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में 62 रन बनाए। तो वहीं कंगारू टीम ने सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन 2 विकेट पर 166 रन बनाए। मैच के पहले दिन मार्नस लाबूशाने ने नाबाद 65 रन तो वहीं स्टीव स्मिथ ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। मैच के पहले दिन टीम इंडिया की तरफ से मो. सिराज और नवदीप सैनी को एक-एक सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *